Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे, कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे, कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे, कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

     

     

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा सपत्नीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण जी, मृत्यंजय जी, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह,

     

     

     

    सचिव शशिकांत सिंह एवं अन्य ने व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया। पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के जन्म की कथा का वर्णन किया। राम के जन्म होते ही पूरे कथा पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जयघोष रही। इस दौरान प्रभु श्रीराम लला की सुंदर पालकी सजाई गई थी। जिसमें अवध नरेश राजा दशरथ जी और राम लला की मनोरम झांकी प्रस्तुत की गई।

     

     

     

    कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। मर्यादा पुरुषोत्तम

     

     

     

    श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। भगवान राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा वाचिका ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गए। राजा दशरथ के यहां पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ गई।

     

     

     

    कथा मर्मज्ञ पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि किस तरह से महाराज दशरथ के यहां महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को पुत्र योग का संयोग बना। भगवान राम के जन्म के बाद अयोध्या में हर तरफ खुशियां मनाई गई हैं। भगवान श्रीराम के जन्म पर राजा दशरथ संपूर्ण नगर में बधाइयों का वितरण कर मिठाई बंटवाते हैं। नगर में हर घर में बधाई गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर पूरा पंडाल भय प्रकट कृपाला, दीनदयालाल के महाआरती से गुंजायमान हो गया।

     

     

     

    कथा को आगे बढ़ाते हुए मर्मज्ञ पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि समय बीता अवध नरेश का आंगन बालसुलभ किलकारियों से गूंजने लगा। जिस भगवान की गोद में ब्रह्माण्ड खेलता है, वह भगवान बालरूप में माता कौशल्या की गोद में खेलते हैं। जिनकी गोद में दुनियां हंसती रोती है, वह माता कौशल्या की गोद में कभी रोते हैं, तो कभी हंसते हैं। इस दौरान पांडाल में उपस्थित श्रोताओं ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी और मिठाई, टॉफी का वितरण किया गया।

     

     

     

    कथा के समापन सत्र के दौरान मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य राकेश सिंह ने किया। कल राम कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान राम के बाल लीला का वर्णन किया जाएगा। कथा दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होती है।

     

     

    कथा में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव भारद्वाज भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा सपत्नीक, नंदजी प्रसाद, निखिल सिन्हा, गंगाधर नंदा, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, महेंद्र यादव, अजय सिंह, कृष्णा शर्मा काली, अवधेश गिरी, मनोज सिंह, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह,

     

     

     

    बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नारायण पोद्दार, रॉकी सिंह, कुमार अभिषेक, गौतम प्रसाद, मुकेश शर्मा, कौस्तव राय, मीरा झा, राकेश राय, अनिकेत सिंह, राहुल सिंह, अरुण कुमार, सतीश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

     

    JAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग में भावविभोर हुए श्रोता कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री बोले – बेहतर समाज और मजबूत राज्य बनाने की दिशा में सरकार के बढ़ चुके हैं कदम
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.