शाम्हो :थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने की बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा के लाइसेंसधारी शामिल हुए, मौके पर थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से शांति पूर्वक सरस्वती पूजा मनाने की अपील की बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है, उपस्थित लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की, सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया,कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाने को देने को कहा गया स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा, जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे. इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी ,डीजे को जब्त कर डीजे मलिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा की पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस बैठक में, कुछ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

