Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शंभू बॉर्डर की बैरिकेड्स पार कर हजारों किसान बढ़े आगे, कृषि राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा बोले-किसान हो चुके हैं हाइजैक, दो राउंड वार्ता बेनतीजा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    शंभू बॉर्डर की बैरिकेड्स पार कर हजारों किसान बढ़े आगे, कृषि राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा बोले-किसान हो चुके हैं हाइजैक, दो राउंड वार्ता बेनतीजा

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर पर चले आंसू गैस के गोले, धुंआ-धुंआ हुआ पूरा इलाका

    शंभू बॉर्डर की बैरिकेड्स पार कर हजारों किसान बढ़े आगे, कृषि राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा बोले-किसान हो चुके हैं हाइजैक, दो राउंड वार्ता बेनतीजा

    केंद्र सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच दो राउंड की वार्ता विफल रही है। किसान एमएसपी के लिए अड़े हुए हैं।

     

    केंद्रीय मंत्री बोले-कुछ लोग किसानों को हाइजैक किए हुए हैं 

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गतिरोध का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। मुंडा ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व उनके मार्च को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों के साथ दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही। समाधान तक पहुंचने के लिए आगे की चर्चा जरूरी है और हम कोई रास्ता निकालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसानों कोा यह ध्यान रखना होगा कि अन्य लोग उनके विरोध का फायदा उठाने की कोशिश न करें। उन्होंने सरकार पर भरोसा रखने का भी आग्रह किया। मुंडा ने कहा कि किसानों के बीच कई ऐसी ताकतें हैं जो किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सरकार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है।

    वहीं दूसरी तरफ पंजाब से हजारों की संख्या में किसानों का जत्था दिल्ली पर दस्तक दे रही है

     

    किसान संगठनों ने कहा कि ये हमारे सब्र की जीत है। हमारे करीब 100 लोग जख्मी हुए लेकिन इसके बावजूद हमने सब्र रखा।

    एमएसपी की मांग को लेकर हजारों किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए कई हजार पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान दिल्ली के सभी बॉर्डर्स पर तैनात कर दिए गए हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड्स को पार कर लिया है। किसान किसी भी सूरत में पीछे जाने को तैयार नहीं है

    ये कोई नई मांगें नहीं हैं- किसान संगठन
    संयुक्त किसान मोर्चा

     

    (गैर-राजनीतिक) नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने किसानों के विरोध पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये कोई नई मांगें नहीं हैं, ये सरकारों द्वारा की गई प्रतिबद्धताएं हैं। हमने सरकार को इनके बारे में याद दिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जब हम एमएसपी कानून की मांग करते हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया अलग होती है; जब हम ऋण, छूट और स्वामीनाथन रिपोर्ट के बारे में बात करते हैं , वे सहमत नहीं हैं।

    कई सुरक्षाकर्मी भी घायल
    किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स के कई जवान घायल हो गए, उन्हें अंबाला के सिविल अस्पताल में लाया गया है। यहां की प्रधान चिकित्सा अधिकारी संगीता गोयल ने कहा है कि हमारे पास अब तक सात मामले हैं – चार हरियाणा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी और तीन रैपिड एक्शन फोर्स से। हर कोई ठीक है, वे सचेत हैं और उनके शरीर के अंग भी ठीक हैं। हमारे डॉक्टरों की टीम 24 घंटे वहां मौजूद है।

    क्या है किसानों की मांगे-:

    MSP की कानूनी गारंटी
    पेंशन सुविधा और फसल बीमा
    स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो
    किसानों का लोन फौरन माफ हो
    बिजली अधिनियम2020 रद्द हो
    2020 में प्रदर्शन के दौरान दर्ज केस हटे
    लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों को इंसाफ

    कृषि राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा बोले-किसान हो चुके हैं हाइजैक दो राउंड वार्ता बेनतीजा शंभू बॉर्डर की बैरिकेड्स पार कर हजारों किसान बढ़े आगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने दुमका जिला के जामा प्रखंड स्थित कमारदुधानी में आयोजित अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा एवं देवघर के 25385 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र, डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि के रूप में 76 करोड़ 15 लाख रुपए का किया हस्तांतरण
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

    Related Posts

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    August 29, 2026

    मंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार

    August 29, 2026

    फ्रांस का बड़ा दांव, 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बुलाने का लक्ष्य

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    मंगला एक्सप्रेस की ट्रेन की पेंट्री का खाना स्कूली बच्चों को पड़ा भारी, 20 छात्र बीमार

    फ्रांस का बड़ा दांव, 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बुलाने का लक्ष्य

    नेपाल में अब भारत समेत 4 विदेशी एजेंसी चलाएंगी रेस्क्यू ऑपरेशन, सरकार से मिली मंजूरी

    महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

    पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    निखार सबलोक हत्याकांड: बिहार से कथित शूटर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.