Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण की पेश की अनुठी मिशाल
    Breaking News झारखंड

    महिला स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण की पेश की अनुठी मिशाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ सखी मंडल की दीदी सशक्तिकरण की पेश कर रही है मिशाल एवं अपने परिवार को नई दिशा दे रही है….*
    ====================
    *■ खूद ईजाद हुई तरक्की की राह अब औरों के लिए बन गई एक नई मिशाल….*
    ===================
    *■ महिला स्वयं सहायता समूहों ने महिला सशक्तिकरण की पेश की अनुठी मिशाल…*
    ===================
    देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में पत्रकार भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कचुआसोली पंचायत पहुंचकर नन्दकुरा गांव की महिलाओं के कार्य को देखा। यहां की महिलाएं सशक्तिकरण की एक नई मिशाल पेश कर रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देखते-देखते एक नया बाजार अपने लिए खड़ा कर लिया है। खूद ईजाद हुई उनकी तरक्की की राह अब औरों के लिए एक नई मिशाल बन गई है। यहां की महिलाएँ आपस में स्वयं सहायता समूह बनाकर सूप, डाली, झाड़ु, पैन स्टेड, गुलदस्ता स्टेंड, मचिया, फुलदान, बांस की टोकरी, घरेलू सजावट के समान, घर सजाने वाली बांस की वस्तुएँ आदि का निर्माण कर मुनाफा कमा रही हैं।
    *■ एक छोटी सी कोशिश और सवर गई जिंदगी….*
    एक छोटा सा प्रयास एक साथ कई महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा कर देता है। इसका जीता-जागता उदाहरण ग्राम संगठन की महिलाएं है। सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से नन्दकुरा गांव की महिलाओं ने वह कर दिखाया, जो कतई आसान नहीं था। अपनी मेहतन और लगन से एक नई मिशाल बनाकर आज दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रही है। आज सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान के माध्यम से इन महिलाओं ने छोटे स्तर से शुरू किये अपने इस काम को वृहत कर लिया है। लगभग 50 महिलाओं के अलग-अलग समूहों द्वारा इस कार्य को किया जा रहा है। इससे वे आत्म निर्भर हो पा रही है एवं अपने आय से घर परिवार के लिए कुछ बचत भी कर पा रही है। महिलाओं द्वारा इस प्रकार का स्वरोजगार करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उन्हें काम करने के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ता है और वे अपने हुनर से हीं घर बैठे रोजगार कर पाती है। साथ हीं बच्चों का लालन-पालन भी आसानी से काम करते हुए कर लेती है।
    सुनीता हेंब्रम ने बताया कि लोग घर के काम के बाद ऐसे बैठे रहती थी लेकिन जेएसएलपीएस द्वारा समूह बनाकर लोन दिया गया उसके बाद वे लोग बांस निर्मित वस्तुओं का उत्पादन कर प्रत्येक दीदी प्रत्येक दिन 150 से 200 रूपये कमा रही है। हॉट बाजारों के अलावा अन्य जिलों में भी उनके बांस निर्मित वस्तुओं को भेजे जाते हैं।
    *■ रोशन आरा ने बैंक सखी बनकर लोगों के घर तक पहुचाया बैंक को….*
    पालोजोरी के आस्ता गांव की रोशन आरा स्नातक पास है, जो जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडल का गठन किया तथा आईडीएफसी से जुड़कर बैंक सखी बनी और प्रशिक्षण प्राप्त कर आधार भुगतान, एटीएम भुगतान की मशीन के माध्यम से घर-घर जाकर बैंकिंग सेवा दे रही है। 24 घंटे घर से ग्रामीण रुपए लेन-देन करती है। पी0एम0 आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की भुगतान वह करती है।
    अब 1000 से अधिक लोगों का खाता खोलकर बचत की और लोगों को ले जा रही है। सात पंचायतों में बराबर घूमती हैं। प्रत्येक माह 42 लाख का ट्रांजैक्शन कर लगभग 10 हजार मासिक आय प्राप्त कर रही है।
    *■ बंजर भूमि में सब्जी की खेती कर हुई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वाबलंबी…..*
    पालोजोरी के कुंजड़ा गांव में महिला समूह द्वारा 5 एकड़ बंजर भूमि में करेला, झींगा की खेती कर 80 से 90 हजार का फसल बिक्री कर चुकी है। प्रत्येक दिन 40 50 किलो करेला का उपज हो रहा है। समूह की विधियों द्वारा बताया गया कि बंजर भूमि से आय होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। पालोजोरी के बलजोरी गांव में महिला समूह द्वारा खेत में श्रीविधि से खेती की गई, जिसमें 10 प्रकार के धान लगाए गए हैं। दीदी ने बताया कि पिछले वर्ष 90 मन धान की उपज किया गया था इस बार 115 मन धान उपज की संभावना है साथ ही बताया कि 10 तरह के धान इस बार इसलिए लगाया गया है जिस की उपज ज्यादा होगी अगली बार उसे ही लगाया जाएगा।
    *■ श्रीविधि से धान की खेती कर रही है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं….*
    पालोजोरी प्रखण्ड के बलजोरी पंचायत के हरतोपा गांव की महिलाएं श्रीविधि के माध्यम से धान की खेती कर रही है। अलग-अलग किस्म के धान की खेती एक ही खेत में लगाकर बेहतर किस्म का धान का चयन कर खेतों के अनुकूल खेती कर रही है। कम पानी, कम यूरिया के बाद भी ज्यादा उपज कर पा रही है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। इस विधि में मजदूर भी कम लगते है। परम्परागत तरीके की अपेक्षा खाद एवं दवा कम लगती है। प्रति पौधे कल्ले की संख्या और बालियों में धानों की संख्या ज्यादा होती है। धानों का वजन और उपज दो गुना होती है।
    *■ खरपतवार का नियंत्रण…..*
    इस विधि में खरपतवार नियंत्रण के लिए हाथ से चलाए जाने वाले वीडर का इस्तेमाल किया जाता है। वीडर चलने से खेत की मिट्टी हल्की हो जाती है और उसमें हवा का आवागमन ज्यादा हो जाता है। इसके अतिरिक्त खेतों में पानी न भरने देने की स्थिति में खरपतवार उगने को उपयुक्त वातावरण मिलता है।
    *■ सिंचाई एवं जल प्रबंधन….*
    इस विधि में खेत में पौध रोपण के बाद इतनी ही सिंचाई की जाती है जिससे पौधों में नमी बनी रहे। परंपरागत विधि की तरह खेत में पानी भर कर रखने की आवश्यकता नहीं होती है।
    *■ रोग व कीट प्रबंधन…..*
    इस विधि में रोग और कीटों का प्रकोप कम होता है, क्योंकि एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी ज्यादा होती है। जैविक खाद का उपयोग भी इसमें सहायक है। कई प्राकृतिक तरीके और जैविक कीटनाशक भी कीट प्रबंधन के लिए उपयोग किए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअव्यवस्थित तरीके से जीवनयापन कर रहे सबर, अब जी रहे व्यवस्थित जीवन
    Next Article विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.