Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED की टीम, पूछताछ के लिए मांगा था समय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED की टीम, पूछताछ के लिए मांगा था समय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ED की टीम, पूछताछ के लिए मांगा था समय
    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित शांति निकेतन के घर पर पहुंची है। अभी कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन दिल्ली आए थे, जिसके बाद से अब ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। हेमंत सोरेन अभी भी दिल्ली में ही हैं। बता दें कि ईडी ने लैंड डील स्कैम में 29 से 31 जनवरी के बीच हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए समय मांगा था। बता दें कि धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नया समन जारी किए जाने के बाद सोरेन अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। शनिवार रात को ही वह दिल्ली रवाना हो गए थे, जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था।

     

    ईडी के समन के बाद रवाना हुए थे दिल्ली
    दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत समन को समन भेजकर पूछा था कि क्या वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध हैं? इसके बाद ही सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘उनके दिल्ली जाने की कोई योजना नहीं थी। ईडी द्वारा समन भेजे जाने के बाद अचानक उनकी योजना बनी। उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनमें 29 जनवरी को चाईबासा में, 30 जनवरी को पलामू में और 31 जनवरी को गिरिडीह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम शामिल हैं।’’ एक सूत्र ने बताया कि सोरेन कानूनी परामर्श के लिए दिल्ली गये हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

     

     

    अब तक 14 लोग गिरफ्तार
    केंद्रीय एजेंसी ने 20 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुख्यमंत्री का बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक ताजा समन इसलिए जारी किया गया क्योंकि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हुई थी। एजेंसी के अनुसार, जांच झारखंड में ‘‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन के एक बड़े गिरोह से संबंधित है। ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला एवं बाल विकास विभाग और झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 14 नाबालिग सहित 19 लड़कियों को कराया गया मुक्त
    Next Article नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला:ईडी दफ्तर पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, होगी पूछताछ

    Related Posts

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    July 16, 2026

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    July 16, 2026

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.