Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा- काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा- काले

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा- काले

    # जमशेदपुर में गरिमामय तरीक़े से संपन्न हुआ गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व , हज़ारों श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

    आज जमशेदपुर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के तत्वावधान में अत्यंत गरिमामय रूप से नगर कीर्तन सही समय व पूरे मर्यादा से संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने टेल्को गुरुद्वारा पहुँच माथा टेका और गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लिया।
    इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने समस्त भारत वासियों को गुरु महाराज जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है।

     

    उन्होंने कहा कि शौर्य , तप , त्याग , वीरता और समर्पण के प्रतीक सिख धर्म के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी को आज पूरा राष्ट्र उनके तप व बलिदान के लिये कृतज्ञता अर्पित करता है और उनके श्री चरणों में शत शत नमन करता है जिन्होंने अपने देश व धर्म की रक्षा के लिए एक अद्भुत मिशाल क़ायम करते हुए अपना पूरा परिवार शहीद करवा दिया लेकिन जुल्म व प्रताड़ना के ख़िलाफ़ डट कर संघर्ष किया और धर्म की लड़ाई में फतेह हासिल की।

     

     

    काले ने कहा की उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना करते हुए ऊँच और नीच की दीवार को सदा के लिये दफ़्न कर दिया जो उस समय के लिये बहुत बड़ी चुनौती थी।

     

    काले ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को व उनके सभी पदाधिकारियों , सभी गुरुद्वारा समितियों , स्त्री सत्संग सभा, सिख नौजवान सभा व तमाम संगठनों के प्रति भी आभार जताया जिन्होंने नगर कीर्तन में सेवा की है , साथ ही उन्होंने ज़िला प्रशासन व पुलिस और समस्त शहरवासियों का भी धन्यवाद दिया।

    श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा- काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article झारखंड में भाजपा की नई टीम की घोषणा

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.