Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी समाज में चीख और दर्द से भरी परम्परा ;चिड़ी दाग़ ,मकर संक्रांति के दूसरे दिन मनाया जाता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    आदिवासी समाज में चीख और दर्द से भरी परम्परा ;चिड़ी दाग़ ,मकर संक्रांति के दूसरे दिन मनाया जाता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखण्ड मे प्रकृति की पूजा करने वाला आदिवासी समाज के लिए मकर संक्रांति एक बड़ा पर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए ग्रामीण एक माह पूर्व से ही तैयारी करना शुरु कर कर देते है। घरों मे तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते है वहीं मकर के दूसरे दिन को अखंड जातरा कहा जाता है जिसमे चीख और दर्द भरी परम्परा को निभाते है। जिसमे 21 दिन के नवजात बच्चे से लेकर बड़े तक को गर्म सीक से पेट मे दागा जाता है जिसे चिड़ी दाग़ कहा जाता है।

    आदिवासी समाज मे मकर के दूसरे दिन को अखंड जातरा कहते है।इस दिन गांव मे अलग अलग इलाके मे अहले सुबह पुरोहित के घर आस पास की महिलाएं गोद मे अपने बच्चे को लेकर पहुंचती है। पुरोहित के घर के आँगन मे लकड़ी की आग मे पुरोहित पतली ताम्बे की सिक को गर्म कर उसे तपाता है।

     

    महिलाएं अपने बच्चे को पुरोहित के हवाले कर देती है। पुरोहित महिला से उसके गांव का पता बच्चे का नाम पूछकर ध्यान लगाकर पूजा करता है और वहीं मिट्टी की ज़मीन पर सरसो तेल से एक दाग़ देता है और फिर बच्चे के पेट के नाभि के चारो तरफ तेल लगाकर तपते ताम्बे की सिक से नाभि के चारो तरफ चार बार दागता है। इस दौरान पुरे माहौल मे चीख गूंजती है लेकिन पुरोहित बच्चे के सर पर हाथ रख उसे आशीर्वाद देता है और उसकी माँ को सौंप देता है।

     

    पुरोहित बताते है की यह उनकी पुरानी परम्परा है उनके परदादा दादा पिता के बाद आज वो इसे निभा रहे है।
    यह माना जाता है की मकर मे कई तरह के व्यंजन खाने के बाद पेट दर्द या तबियत खराब हो जाता है चिड़ी दाग़ देने से ऊपर से नस का इलाज होता है। और पेट दर्द सब ठीक हो जाता है। 21दिन के नवजात बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग भी चिड़ी दाग़ लेते है।

    छोटू सिँह सरदार पुरोहित

    बच्चे को चिड़ी दाग़ देने के बाद माँ को इस बात की ख़ुशी होती है की उसके बच्चे को अब पेट से सम्बन्धित कोई तकलीफ नहीं होगी वो अपने बच्चे को गोद मे लेकर ख़ुशी ख़ुशी लौट जाती है।
    महिलाओं का कहना है हम अपनी इस पुरानी परम्परा को मानते है बच्चा रोता है लेकिन वो थोड़ी देर बाद शांत हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश है शिक्षा संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना : वीणा भारती
    Next Article चार ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका पहले दौर में बाहर

    Related Posts

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 15, 2026

    जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद

    June 15, 2026

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच

    दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, समिति ने चिंता जताई

    विधायक ने सपरिवार हरिण मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ व शरबत

    बिरसानगर पीएम आवास के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन किया।

    आजसू नेता सुमित गौरव से थाने में दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, साकची के टेंपो स्टैंडों का किया निरीक्षण

    चार दशकों की सेवा को मिला सम्मान, श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.