Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू जिले के हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग, बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीटकर मार डाला, एक की हालत गंभीर 
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    पलामू जिले के हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग, बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीटकर मार डाला, एक की हालत गंभीर 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू जिले के हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग, बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीटकर मार डाला, एक की हालत गंभीर

     

     

    औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास सोमवार को मामूली बात पर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई, जबकि तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि कार खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार तेतरिया मोड़ पर जाम लगा हुआ था।

     

     

    इसी दौरान एक दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार एवं कार में बैठे लोगों के बीच बहस शुरू हो गई।बहस इतनी बढ़ गई कि इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपनी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार पर गोली चला दी। यह गोली वहीं दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय ग्रामीण को लग गई, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान महुली(नबीनगर) गांव निवासी रामशरण चौहान के रूप में की गयी है।जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग थे जो पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें मुजाहिद राइन,अरमान अंसारी व चमन मंसूरी की मौत हो गयी है। जबकि वकील अंसारी घायल है जिसका इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

     

     

    बुजुर्ग को गोली लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी उग्र हो गए और कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया और उन्हें इतना पीटा कि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।जबकि एक कार सवार की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मो.अमानुल्लाह खान व स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस निगरानी कर रही है।

    एक की हालत गंभीर पलामू जिले के हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीटकर मार डाला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर का क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक आर्मरी ग्राउण्ड में, सदस्यों में रोमांच
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.