दैनिक भास्कर के पत्रकार का पिता का निधन, नाला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवदेना।
नाला प्रखण्ड के दैनिक भास्कर के पत्रकार उत्तम कुमार मुनि के पिता कार्तिक चंद्र मंडल (85)का हृदयगति रुक जाने से देहांत हो गया है।मृतक अपने क्षेत्र के चर्चित व्यक्ति थे। निधन से प्रखण्ड में शोक का महौल है। कार्तिक चंन्द्र मंडल एक अच्छे व्यक्ति रहने के कारण पूरे क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान रही। पत्रकार के पिता के निधन की खबर सुनकर नाला प्रेस क्लब की ओर से संवेदना व्यक्त किया। घटना को लेकर नाला प्रेस क्लब के पत्रकार शिरोमणि यादव ,भुजंग भूषण तिवारी, तपन कुमार महतो, वासुदेव झा, जगन्नाथ बाउरी, प्रेम शंकर पाठक, सुमन भट्टाचार्य ,विकास झा, सेख समीम, संतोष कुमार ,गौतम ठाकुर, विपुल कुमार गोस्वामी, संजय गोस्वामी सहित जामताड़ा जिला के सभी पत्रकार पत्रकार के पिता के निधन पर परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है ।
