Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हथियाडीह के नेता प्रेम मार्डी एवं ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, जमकर की नारेबाजी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    हथियाडीह के नेता प्रेम मार्डी एवं ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, जमकर की नारेबाजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024Updated:January 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बुधवार को हिरासत में लिए गए जेबीकेएसएस नेता प्रेम मार्डी एवं हथियाडीह के ग्रामीणों की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को हजारों की संख्या में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता और हथियाडीह के ग्रामीण सड़क पर उतरे और पदयात्रा करते हुए आदित्यपुर थाने की ओर कूच किया. वैसे इन्हें रोकने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों एवं दर्जनों अधिकारियों की तैनाती की गई थी, मगर ग्रामीणों के जोश के आगे वे नतमस्तक नजर आए. सभी अपनी गिरफ्तारी देने जा रहे हैं. विदित हो कि हाल के दिनों में हथियाडीह में जियाडा द्वारा अधिग्रहित जमीन पर कई कंपनियां निर्माधीन हैं.

     

     

    इनमें से जमना ऑटो और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य भी हो रहा है. जिसको लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं. कई दौर के वार्ता के बाद भी ग्रामीणों का विरोध जारी है. इधर तीन- चार दिनों से ग्रामीणों ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया था. दो दिन पूर्व महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में घुसकर गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. यहां झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता प्रेम मार्डी और तरुण महतो ने लीड किया था. इससे पूर्व जमना ऑटो के विरोध में भी उक्त नेताओं ने ग्रामीणों को भड़काया और कंपनी का विरोध किया था.

     

     

     

    हालांकि प्रशासन ने इस दौरान काफी संयम बरता और ग्रामीणों की सभी मांगो को पूरा कराया, मगर पिछले तीन- चार दिनों से ग्रामीणों ने हिंसात्मक रुख अपना लिया. इस वजह से प्रशासन ने सख्त रूप अपनाया और बुधवार को 10 महिला एवं 11 पुरुष ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता प्रेम मार्डी को नाटकीय ढंग से देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तरुण महतो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. उधर प्रेम मार्डी की गिरफ्तारी के बाद से ही जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और बुधवार देर रात जहां सरायकेला की सड़कों पर मंत्री चंपाई सोरेन और जिला प्रशासन का पुतला दहन कर सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं गुरुवार को ग्रामीणों और जेबीकेएसएस नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीपीएम स्कूल बर्मामाइंस के विद्यार्थियों के द्वारा सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान चला
    Next Article तुलसी भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राम राज्य और भारतीय संविधान पर होगा अश्विनी उपाध्याय का उद्बोधन

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.