Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बिलकिस बानो ने कहा- मेरे ऊपर से पहाड़ हटा, चैन की सांस ले रही हूं
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बिलकिस बानो ने कहा- मेरे ऊपर से पहाड़ हटा, चैन की सांस ले रही हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बिलकिस बानो ने कहा- मेरे ऊपर से पहाड़ हटा, चैन की सांस ले रही हूं
    नई दिल्ली:  मेरे लिए आज नए साल की शुरूआत हुई है. ऐसा लग रहा है कि मेरे ऊपर से कोई बोझ हट गया है, अब मैं आराम से चैन की सांसें ले सकतीं हूं. ये बातें बिलकिस बानो ने कही है. दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए गुजरात हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी दोषियों को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दौरान गुजरात हाई कोर्ट को फटकार भी लगाई और कहा कि आपको इस मामले में दोषियों को रिहा करने का कोई अधिकार नहीं है. उधर, बिलकिस ने फैसले के बाद कहा कि मेरी आंखों में आंसू हैं, ये आंसू खुशी के हैं. उन्होंने कहा कि ये डेढ़ साल में पहली बार है, जब मेरे चेहरे पर मुस्कान आई है. कोर्ट के इस फैसले के बाद मेरा न्याय पर भरोसा बढ़ गया. बिलकिस बानो ने फैसले के बाद अपनी वकील, दोस्त, पति और हर उस शख्स का शुक्रिया अदा किया, जिसने मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया.

    बिलकिस बानो ने कहा कि जब 15 अगस्त 2022 गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को रिहा किया गया तो मैं हैरान रह गई थी. मैं डर गई थी और अंदर से टूट गई थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने मेरा हौंसला बढ़ाया, जिसके बाद मैंने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर की. बता दें कि बिलकिस बानो की याचिका पर जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने लगातार 11 दिनों तक सुनवाई की और 12 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने दोषियों की रिहाई को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि जिन दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली थी, उन्हें समय से पहले कैसे रिहा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें रिहा किया गया तो ये साफ होना चाहिए कि आखिर उन्हें किस आधार पर सजा में माफी दी गई.

    बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विपक्ष ने भी खुशी जताई और गुजरात सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. प्रियंका गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा की महिला विरोधी नीति सामने आ गई है. कोर्ट के फैसले के बाद जनता का कोर्ट पर भरोसा मजबूत होगा. बिलकिस बानो के संघर्ष के लिए प्रियंका गांधी ने उन्हें बधाई भी दी.

     

     

    वहीं, AIMIM के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और कहा कि बिलकिस बानो का गैंगरेप हुआ, उनकी बेटी की हत्या की गई. ओवैसी ने कहा कि लोगों को याद रखना चाहिए कि दोषियों की रिहाई पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई थी और रिहा किए गए दोषियों को फूलों की माला पहनाई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस की दी शुभकामनाएं
    Next Article जमशेदपुर में धुंध के कारण आम जनजीवन प्रभावित , दो दिन तक कोहरे रहने की आशंका

    Related Posts

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.