Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जांच के बहाने मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, ED का समन गैरकानूनी’, बोले केजरीवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    जांच के बहाने मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, ED का समन गैरकानूनी’, बोले केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘जांच के बहाने मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, ED का समन गैरकानूनी’, बोले केजरीवाल
    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस की। शराब घोटाले मामले में ईडी के समन पर केजरीवाल ने कहा, “सच्चाई यह है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ था। बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है और वे इसमें सेंध लगाना चाहते हैं। मेरे वकीलों ने बताया है मुझे लगता है कि मुझे भेजे गए समन अवैध हैं। बीजेपी का उद्देश्य मेरी जांच करना नहीं है, बल्कि मुझे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करने देना है। वे जांच के बहाने मुझे बुलाना चाहते हैं और फिर मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं।”

     

     

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोग दो साल से शराब घोटाले का नाम सुन रहे हैं। लेकिन अभी तक घोटाले में एक भी पैसा नहीं मिला। क्योंकि घोटाला हुआ ही नहीं। अगर होता तो पैसा मिलता। सीएम ने कहा कि जो इनकी पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं। उसके सारे पाप धुल जाते हैं। मनीष सिसोदिया और संजय इसलिए जेल में हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को ज्वाइन नहीं किया। हमें लोकतंत्र को बचाना है। मैं पूरी ईमानदारी से इनका मुकाबला कर रहा हूं।

     

     

    नया समन जारी कर सकती ED
    प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करने के संबंध में भेजे गए जवाब की समीक्षा कर रहा है और कथित आबकारी नीति मामले की जांच में शामिल होने के लिए उन्हें चौथा समन जारी कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईडी की ओर जारी समन पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और यह भी कहा था कि एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है और ईडी की यह ‘‘जिद” ‘जज, जूरी और जल्लाद’ की भूमिका निभाने के समान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्रप्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी को झटका, छोटी बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन ने पश्चिमी सिंहभूम में मातृ देखभाल के लिए तीसरे प्रसूति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.