Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना ने फिर डराया: 24 घंटे में 752 नए केस और 4 लोगों की हुई मौत, एक्टिव केस 3400 पार
    Breaking News Headlines

    कोरोना ने फिर डराया: 24 घंटे में 752 नए केस और 4 लोगों की हुई मौत, एक्टिव केस 3400 पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोरोना ने फिर डराया: 24 घंटे में 752 नए केस और 4 लोगों की हुई मौत, एक्टिव केस 3400 पार
    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है. देश में कोरोना वायरस के ताजा मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जो 23 मई के बाद सबसे अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 700 से अधिक नए केस मिलने से हड़कंप मच गया है और इतना ही नहीं, कोविड से देश में चार मरीजों की मौत भी हो गई है.

     

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 752 नए मामले सामने आए हैं, जो 21 मई 2023 के बाद सबसे अधिक है. देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं. शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में खतरनाक कोरोना वायरस से चार लोगों की मौतें हुई हैं. इन चार मौतों के साथ ही कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,332 हो गई है.

     

     

    देश में जिन चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें से केरल से दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक-एक शामिल हैं. फिलहाल, देश में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,964) हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

    भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 640 नए मामले दर्ज किए गए थे और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गई थी, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,669 पर थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में शुक्रवार तक कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,212) थी. केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई हवाई अड्डे पर सांप तस्कर हुआ गिरफ्तार, पास से मिले 11 अलग-अलग प्रजाति के सांप
    Next Article जम्मू में सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

    Related Posts

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    June 4, 2026

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.