Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    *◼️ सभी नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से करें पालन- उपायुक्त*

    *◼️ सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालयों में चलाएं जागरूकता अभियान, शिक्षकों को भी करें प्रेरित – उपायुक्त*

    *◼️ रोड साइनेज एवं रंबल स्ट्रिप जल्द से जल्द लगाएं- उपायुक्त*

    *◼️अवैध रूप से बनाए गए बंपरों को हटाएं – उपायुक्त*

    *◼️ नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर करें कार्रवाई – उपायुक्त*

    आज दिनांक 21.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा उपस्थित थे।

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से हो अनुपालन, इसे सुनिश्चित करवाएं*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। बताया गया कि बिना हेलमेट के 45 एवं बिना सीट बेल्ट के 06 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं बताया गया कि सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है एवं इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

    *सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें लोग, अवेयरनेस फैलाएं*

    *जनप्रतिनिधिगणों को भी करें अवेयर*

    वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करें। उन्होंने अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है, इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके। वहीं उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें। जीवन अनमोल है यह बात लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों आदि को भी अवेयर करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया एवं कहा कि शिक्षकों को, अभिभावकों को भी अवेयर करें, उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें। वहीं उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संदर्भ में निर्देश दिया कि सभी विद्यालय प्रबंधन को अपने स्तर से निर्देशित करें तथा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों का सुरक्षा मानकों के तहत जांच किया जाय।

    *जांच के दौरान कई वाहनों पर हुई कार्रवाई*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर 143 दोपहिया वाहन चालकों एवं 08 चारपहिया वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की गई है तथा 237 वाहनों से दण्ड राशि वसूल की गई है।

    *अनाधिकृत गति अवरोधक को जल्द से जल्द हटाएं*

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा ने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधकों को हटाने के लिए किए विगत बैठक में दिए निर्देश की समीक्षा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि अनावश्यक रूप से बने अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है। जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) को उपायुक्त ने अविलंब हटाने का निर्देश दिया।

    *सड़क किनारे संचालित होटलों/ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर लगाएं रोक*

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया।

    *जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने का निर्देश*

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। बताया गया कि अब तक 14 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

    *गुड सेमेरिटन को करें चिन्हित, उन्हें प्रोत्साहन दें*

    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 05 मामले लंबित हैं, जिसमे से 2 अंतिम चरण में है एवं अन्य 3 पर कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने शत प्रतिशत मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
    Next Article लाधना डैम में जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं लेकर उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा के नेतृत्व में मॉक एक्सरसाइज का हुआ आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.