Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत टोपाटांड पंचायत भवन प्रांगण में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत टोपाटांड पंचायत भवन प्रांगण में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत टोपाटांड पंचायत भवन प्रांगण में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    निदेशक, निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली श्री संजय कुमार (भा०प्र०से०) ने लोगों से किया संवाद, केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, कई लाभुकों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण

    जागरूकता रथ के माध्यम से दी गई संचालित योजनाओं की जानकारी

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के निदेशक, निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली श्री संजय कुमार (भा०प्र०से०) का पूर्व निर्धारित जामताड़ा परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 20.12.2023 को जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत टोपाटांड पंचायत भवन प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को जेएसएलपीएस सखी मंडल की दीदियों ने आम के पत्ते एवं फूलों के बने पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया ।

    *गांव विकसित होगा तभी भारत का विकास संभव है – निदेशक*

    निदेशक, निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली श्री संजय कुमार (भा०प्र०से०) ने सभी को भारत संकल्प विकसित भारत के शपथ दिलाया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत को विकसित करने को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव विकसित होगा तभी भारत का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लें।

    *जैविक खेती पर जोर दें ग्रामीण*

    निदेशक ने कहा कि जैविक खेती करें। अभी फलों और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के रसायन का उपयोग किया जा रहा है जो कि आगे चलकर लोगों के स्वास्थ्य में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि रसायन छोड़कर जैविक खेती का उत्पादन करें ताकि शरीर स्वस्थ रहे।

    *परिसंपत्तियों का किया गया वितरण*

    इस दौरान पीएम किसान, केसीसी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, आदि की जानकारी दी गई साथ ही उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड, केसीसी आदि का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन का रस्म भी अदा किया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुरली यादव, अंचल अधिकारी श्री सफी अलम, ईडीएम श्री बिरजू राम, नोडल पदाधिकारी यूआईडीएआई श्री राजीव कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग ने मनाया क्रिसमस महोत्सव
    Next Article राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान मरीज बनकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया रियलिटी चेक, जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था साबित हुआ फिसड्डी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.