Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑनलाइन भैंस खरीदने के चक्कर में शख्स ने गंवाए 1.75 लाख रुपये
    Breaking News Headlines

    ऑनलाइन भैंस खरीदने के चक्कर में शख्स ने गंवाए 1.75 लाख रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऊना. आधुनिक युग में ऑनलाइन शॉपिंग का काफी क्रेज है. हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन ट्रांजेंक्शन के दौरान बैंक खाता भी साफ हो रहा है. वहीं, ठग भी फर्जी सामान ऑनलाइन बेचने का झांसा देकर लोगों को जमकर ठग रहे हैं. ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है. यहां पर एक शख्स को ऑनलाइन भैंस खरीदना महंगा पड़ गया. ऊना पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

     

    जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊना के कुटलैहड़ के शख्स ने पुलिस ने शिकायत दी है. पीड़ित शख्स सोशल मीडिया पर भैंस खरीदने का विज्ञापन के झांसे में आ गए. फिर राजस्थान के एक आरोपी ने उन्हें झांसा देकर पौने दो लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित मंजीत सिंह ने कहा कि उसने सोशल मीडिया फेसबुक पर देखा कि राजस्थान के एक व्यक्ति ने भैंस बेचने को लेकर पोस्ट डाली थी. पोस्ट को देखकर उन्होंने भैंस को खरीदने की इच्छा जताई. साथ ही दिए हुए मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया.

    पीड़ित ने बताया कि आरोपी शख्स ने किराये के तौर 6000 रुपये मांगे, जोकि उन्होंने गूगल पे किर दिए. इसके बाद फिर से आरोपी ने 19,500 रुपये और 21000 रुपये मांगे. पीड़ित भी फिर पैसे दे दिए. इसी तरह मंजीत ने कुल एक लाख 74 हजार 500 रुपये आरोपी को दे दिए लेकिन भैंस की डिलीवरी नहीं हुई. इसके बाद मंजीत को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है. मंजीत सिंह ने एसपी ऊना के पास शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग उठाई. एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाने का बुफे सिस्टम होगा बंद, शादी-विवाह आयोजनों में अनाज की बर्बादी रुकेगी, पीएम मोदी ने कहा- योगी जी से करूंगा बात
    Next Article दिवंगत राजकुमारी डायना की ड्रेस की नीलामी, 11 गुना ज्यादा मिली कीमत

    Related Posts

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 15, 2026

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    October 15, 2026

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    परोरा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    सांप पर पैर पड़ने से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती।झाड़-फूंक कराने के बाद तबीयत बिगड़ने पर

    बरौनी में बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण।

    राजकीय कल्पवास मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण।

    स्मृति शेष अहिल्या देवी की 13वीं पर श्रद्धांजलि सभा सह चौरासी महाभोज आयोजित

    मां दुर्गा की आराधना धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.