Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाने का बुफे सिस्टम होगा बंद, शादी-विवाह आयोजनों में अनाज की बर्बादी रुकेगी, पीएम मोदी ने कहा- योगी जी से करूंगा बात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    खाने का बुफे सिस्टम होगा बंद, शादी-विवाह आयोजनों में अनाज की बर्बादी रुकेगी, पीएम मोदी ने कहा- योगी जी से करूंगा बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर नई पहल की ओर एक और कदम बढ़ाया है. पीएम मोदी ने समाज की बड़ी समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की है. पीएम ने शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में बर्बाद हो रहे भोजन को बचाने की पहल की है. बरियारपुर स्थित राधा महिला स्वयं सहायता समूह की चंदा देवी से बात करते हुए पीएम मोदी ने इस विषय को लेकर चर्चा की.

    चंदा देवी से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल शादी-विवाह में खड़े होकर खाने की परंपरा चल रही है. इसमें खाना बहुत व्यर्थ होता है. पीएम ने पूूछा कि अगर समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाए तो क्या तुम लोग खाना परोसने की जिम्मेदार उठाओगी. इस पर चंदा देवी ने हां में जवाब दिया.

    पीएम ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कर इस तरह की योजना यहां संचालित करने का सुझाव देने की बात कही जिसमें समूह की महिलाएं शादी-विवाह आदि अवसरों पर काम करें. पीएम ने कहा कि इससे महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी तथा भोजन बरबाद नहीं होगा. ऐसे में वो बचा हुआ भोजन अपने घर ले जाकर लोगों को खिलाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे. वाराणसी में पीएम मोदी ने दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 साल पहले अजय देवगन को किया था कास्ट: रोहित शेट्टी
    Next Article ऑनलाइन भैंस खरीदने के चक्कर में शख्स ने गंवाए 1.75 लाख रुपये

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.