Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान को नमन ने किया याद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान को नमन ने किया याद

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान को नमन ने किया याद

    तीनों बलिदानियों ने भारत माता की आन -बान- शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया : धनुर्धर त्रिपाठी

    नमन है ऐसी माताओं व पिताओं को जिन्होंने राष्ट्र को ऐसे रत्न सुपुर्द किये : रामकेवल मिश्रा

    # रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रौशन सिंह के बलिदान का राष्ट्र सदैव ॠणी रहेगा : स्वाति मित्रा

    # अशफाक, रोशन व बिस्मिल के बलिदान दिवस पर नमन ने दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी जिसके चलते आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश को आजादी दिलाने के लिए इन तीनों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था. शहर की अग्रणी संस्था नमन ने प्रत्येक वर्ष की भांति महिलाओं, युवाओं एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस मौके पर धनुर्धर त्रिपाठी ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां एवं ठाकुर रोशन सिंह ने भारत माता की आन बान शान के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया. स्वाधीनता आन्दोलन में इन महान बलिदानियों का योगदान सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा।

    इस मौके पर रामकेवल मिश्रा ने कहा कि इन महान बलिदानियों के बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। नमन है ऐसे माता पिता को जिन्होंने राष्ट्र को ऐसे रत्न सुपुर्द किये।

    इस मौके पर स्वाति मित्रा ने कहा देश की आजादी के लिए अनगिनत क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है, जिनका आभार व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं हो सकता लेकिन उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखकर हम कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का सम्मान जरूर कर सकते हैं। भारत को आजादी दिलाने के लिए राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था. यह राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ॠणी रहेगा।

    इस कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमिला शर्मा, अनीता सिंह, ममता पुष्टि, नीतू दुबे, आभा वर्मा, रीता लोहार, रेणु सिंह, सुष्मिता शर्मा, राधिका देवी, परमजीत कौर, सुरेन्द्र शर्मा, कैलाश झा, मनोज मिश्रा, महेश मिश्रा, अमरीक सिंह सहित कई युवाओं ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाधव चंद्र महतो को आजसू का केंद्रीय महासचिव बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित
    Next Article एमजीएम अस्पताल ने डिमना के जिंदा युवक को घोषित किया मृत, अपनी ही डेथ सर्टिफिकेट लेकर महीनों से अस्पताल के चक्कर लगा रहा युवक

    Related Posts

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल कार्यशाला आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.