Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 6 प्रखंडों के 06 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    6 प्रखंडों के 06 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 प्रखंडों के 06 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविर

    *ग्रामीणों को दी गयी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सभी लाभुकों को दिया गया फलदार पौधा*

    विधायक जुगसलाई, माननीय विधायक पोटका एवं माननीय विधायक बहरागोड़ा पंचायत स्तरीय शिविरों में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    *पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर ग्रामीण में देखा जा रहा काफी उत्साह, सभी सुयोग्य को योजनाओं से आच्छादित करने का प्रयास: मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला में 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किये जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर में आज 6 प्रखंडों के 6 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया । जमशेदपुर सदर प्रखंड में पूर्वी हलुदबनी पंचायत मंडप, पोटका के जामदा पंचायत भवन, घाटशिला में महुलिया पंचायत सचिवालय, धालभूमगढ़ का कोकपाड़ा पंचायत, बहरागोड़ा में छोटा पारूलिया पंचायत भवन तथा चाकुलिया के भातकुण्डा पंचायत वहीं नगर निकायों में मानगो नगर निगम अंतर्गत राजस्थान भवन डिमना रोड एवं चाकुलिया नगर पंचायत में दिघी वार्ड, विकास केन्द्र में शिविर लगाकर सुयोग्य ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

    *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी* जमशेदपुर सदर प्रखंड, *माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार* पोटका एवं *माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती* चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविरों में शामिल हुए। इस मौके पर माननीय विधायकगण ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा ग्रामीणों को आवेदन जमा कराते हुए सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया।

    ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार’ कार्यक्रम के दौरान सुयोग्य लाभुको के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत धाती/ साड़ी/ लुंगी का वितरण, कंबल वितरण, साइकिल की राशि का वितरण, हरा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ देने सम्बंधी आवेदन लिया गया ।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* ने पंचायत स्तरीय शिविर के आयोजन को लेकर कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ अपने पंचायत में रहकर बिना दौड़ भाग किये मिले इस उद्देश्य से शिविर आयोजित किये जा रहे हैं । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की जानकारी देने के साथ साथ आवेदन लेने के लिए पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक शिविर में अलग से काउंटर बनाए गए है। इस योजना का लाभ केवल आवास विहीन परिवारों जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनको दिया जाएगा। इसके अलावा पीएम आवास, इंदिरा आवास, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ जिन्हें नही मिला है उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान और रसोई घर का निर्माण होना है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, जिला प्रशासन का प्रयास है कि वैसे सभी सुयोग्य लाभुक जो किसी कारणवश अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए थे उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाये।

    शिविर के माध्यम से बैंक से जुड़ी समस्याओं का भी निदान किया जा रहा । साथ ही आधार कार्ड में सुधार और त्रुटि के निराकरण हेतु आवेदन लिए जा रहे । राजस्व से संबंधित स्टॉल में लगान-रसीद, दाखिल-खारिज, जमीन नापी आदि समस्याओं का आवेदन लिया गया। जाति, आवासीय आदि प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी पंचायत स्तरीय शिविरों में सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी उपस्थित होते हुए ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचे इसका सतत पर्यवेक्षण किया जा रहा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत फूलो झानो आर्शिवाद योजना से लाभुकों को मिली नयी पहचान
    Next Article सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और लगन से उच्च पद में पहुंच सकते हैं भाजपा पूर्ण रूप से कार्यकर्ता की पार्टी है डॉ सुनीता

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.