Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
    Breaking News Headlines

    रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
    शिमला  :   हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने फिर से करवट बदली है। राज्य के कुल्लू और लाहौल घाटी में सोमवार देर रात से लेकर मौसम खराब हो गया है और बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार रोहतांग के साथ बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम के बदले तेवरों से समूची घाटी में शीतलहर चल रही है। वहीं, बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में पूर्वाह्न 10 बजे बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और खूब अठखेलियां कीं। इसके अलावा सिस्सू और अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

     

     

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के मध्य एवं उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। इसके बाद 13 से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं, 16 दिसंबर को फिर से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में 17 दिसंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी शिमला और उसके आसपास इलाकों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

     

     

    शिमला में न्यूनतम तापमान 3.9, जबकि सुंदरनगर में 0.1 डिग्री, भूंतर में 1.6 कल्पा में माइनस 2.4, धर्मशाला 4.2, उना 3.0, नाहन 6.1, पालमपुर 4.0, सोलन 1.6, मनाली 1.7, मंडी 1.7, चंबा 5.8, डलहौजी 4.4, कुफरी 2.2, नारकंडा 0.5, और रिकांगपिओ में 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंग्लैंड पर भारी पड़ी आंद्रे रसेल की विनिंग पारी, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
    Next Article नेहा मलिक ने वेस्टर्न लुक में फिर ढाया कहर, सड़कों पर जमकर दिए पोज

    Related Posts

    15 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    October 3, 2026

    *मंत्री संजय पासवान ने मोहनपुर गंव पहुंचकर स्व. सुरेंद्र वर्मा को दी श्रद्धांजलि*

    October 3, 2026

    जनता दरबार में फरियादियों की लगी भीड़।अंचल कार्यालय में दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई।एक मामले का मौक

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    *मंत्री संजय पासवान ने मोहनपुर गंव पहुंचकर स्व. सुरेंद्र वर्मा को दी श्रद्धांजलि*

    जनता दरबार में फरियादियों की लगी भीड़।अंचल कार्यालय में दर्जनों मामलों की हुई सुनवाई।एक मामले का मौक

    मरीजों के इलाज करनेवाले सीएचसी का हाल बेहाल।एक्स-रे बंद सीबीसी जांच भी ठप।मरीज इलाज-जांच के लिए भटक

    बाड़ा पेठिया में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी

    छौड़ाही सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों को मिला जिला स्तर पर सम्मान।स्वच्छता के क्षेत्र में सहुरी प

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    लायंस क्लब जमशेदपुर भारत ने की डिस्ट्रिक्ट 322A की द्वितीय कैबिनेट बैठक की मेजबानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.