Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड पर भारी पड़ी आंद्रे रसेल की विनिंग पारी, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इंग्लैंड पर भारी पड़ी आंद्रे रसेल की विनिंग पारी, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंग्लैंड पर भारी पड़ी आंद्रे रसेल की विनिंग पारी, वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
    वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकबले में मेजबान विंडीज ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. ब्रेंडन किंग ने 22 जबकि काइल मेयर्स ने 21 गेंदों पर 35 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी. इसके बाद शाई होप ने 36 जबकि आकिर में आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर 29 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

    इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट निकाले. उन्होंने 4 ओवरों में 39 रन भी दिए. वहीं आदिल रशीद ने 2 विकेट निकाले. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन दिए. क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला. वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. यह मुकाबला वेस्टइंडीज के घर यानी बारबाडोस में खेला गया.

     

     

     

    इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाजों ने बढ़िया शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 6.1 ओवरों में 77 रन जोड़े थे. फिल सॉल्ट ने 20 गेंदों पर 40 जबकि ओपनर जोस बटलर ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए थे. इसके बाद विल जैक्स ने 2 छक्कों की मदद से 9 गेंदों पर 17 रन बनाए. आखिर में लियाम लिविंग्सटन ने 19 गेंदों पर 27 रनों की बढ़िया पारी खेली और इंग्लैंड को 19.3 ओवरों में 171 रनों तक पहुंचाया था.

    वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल ने 4 बढ़िया गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 शिकार किए. आंद्रे रसेल ने 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और पहले ही मुकाबले में वह इंग्लैंड पर भारी पड़े. उन्होंने बल्ले से 14 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया. रसेल के अलावा अल्जारी जोसेफ ने 3.3 ओवरों में 54 रन लुटाकर 3 सफलता हासिल कीं. रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 शिकार किए. अकील हुसैन और जेसन होल्ड ने 1-1 विकेट चटकाया.

     

     

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

    इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स

    वेस्टइंडीज- ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहादेव सट्टेबाजी ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, भारत लेकर आएगी ईडी
    Next Article रोहतांग, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.