Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धारा 370 हटने पर झारखंड नामधारी दल व काँग्रेस का विरोध केवल तुष्टिकरण की राजनीति : सीएम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    धारा 370 हटने पर झारखंड नामधारी दल व काँग्रेस का विरोध केवल तुष्टिकरण की राजनीति : सीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *प्रकाशनार्थ: भाजपा गोलमुरी मंडल में सीएम रघुवर दास ने किया प्रवास बैठक, दिए जीत के मंत्र।*

    गरीबी हटाओ की सोच केवल भाजपा की सोच: सीएम

    धारा 370 हटने पर झारखंड नामधारी दल व काँग्रेस का विरोध केवल तुष्टिकरण की राजनीति : सीएम

    लोकसभा के बाद अब विधानसभा में चुनावी रण फतह करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन 65 प्लस हासिल करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की तरह ही हर बूथ पर वीजयी पताका लहराने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में, शुक्रवार को भाजपा गोलमुरी की मंडल प्रवास बैठक मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा की अध्यक्षता में टिनप्लेट काली मंदिर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चुनावी दृष्टिकोण से आवश्यक कई पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के समन्वय से धरातल पर सुचारू रूप से संचालित दर्जनों योजनाओं की चर्चा की। बताया कि गरीबी हटाओ की सोच को भाजपा ने साकार किया है। गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हे के साथ दो सिलिंडर मुफ्त देने, निःशुल्क गोल्डन कार्ड व सालाना 5 लाख तक का चिकित्सीय सुविधा, घरों में शौचालय निर्माण हो या राज्य में 1 रुपये में महिलाओं के नाम हो रही रजिस्ट्री हो। ये सभी योजनाओं में अंत्योदय का प्रण स्पष्ट दिखाई पड़ता है जहाँ इन प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ इक्षाशक्ति के कारण जम्मू कश्मीर के विकास में बाधक 370 हट सका। उन्होंने 370 हटाने के विरोध में एकजुट हुए झारखंड नामधारी दलों व कांग्रेस को आड़े हाथ लेते कहा कि ये सभी दल अपने वोट बैंक के कारण तुष्टिकरण की राजनीति करती है। भाजपा ने 370 हटाकर अपने अखंड भारत के संकल्प को पूरा किया है। इससे पहले बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गान से की। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री अशोक सामंत ने की।

    *9 सितंबर से शुरू होगी घर-घर रघुवर अभियान:* मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि 9 सितंबर से विधानसभा चुनाव के दृष्टि से महत्वपूर्ण घर-घर रघुवर अभियान प्रारंभ की जाएगी। कार्यकर्ता अपने बूथ अधीन क्षेत्रों में प्रत्येक गली के प्रत्येक घरों में दस्तक देकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आए बदलाव से अवगत कराएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्र सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर मिशन 65 प्लस का लक्ष्य प्राप्त करेंगे।

    *लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी अभेद किला साबित होने पर दी कार्यकर्ताओं को बधाई:* बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय सीट पर जमशेदपुर पूर्वी से भारी बढ़त के लिए गोलमुरी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए बधाई दी।

    *सदस्य्ता अभियान में लक्ष्य प्राप्ति पर जताई ख़ुशी :* श्री दास ने जमशेदपुर पूर्वी में सदस्य्ता अभियान में दिए गए लक्ष्य से ज्यादा की प्राप्ति पर ख़ुशी जताई। कहा कि जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाकर अपने परिश्रम व समर्पण को साबित किया।

    *12 सितंबर को नवनिर्मित विधानसभा के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे भाजपा गोलमुरी के कार्यकर्ता:* श्री दास ने 12 सितंबर को राँची में नवनिर्मित राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा भवन के उद्घाटन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन की सूचना दी। उद्घाटन समारोह में गोलमुरी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    बैठक में मुख्यरूप से पूर्वी विधानसभा संयोजक संजीव सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल प्रभारी गुरुदेव सिंह राजा, मिथिलेश सिंह यादव, अप्पा राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रेमसागर सिंह, धीरज पासवान, अजय सिंह, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, मुकेश चौधरी, सीनू राव, कपिल कुमार, प्रेम झा, पप्पू उपाध्याय, राकेश राव, अनूप वर्मा, अभिमन्यु सिंह, सपना डे, सतीश शर्मा, समरेश शुक्ला, अमिश अग्रवाल, सरस्वती साहू, ज्योति अधिकारी, बंटी सिंह, ममता कपूर, सुदीप दास, टिंकू मुखी , बुधन सिंह बोयपाय, मोहम्मद परवेज समेत सभी बूथों के संयोजक, भवन के प्रभारी- सह प्रभारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के पदाधिकारीगण, मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी नेता बलदेव को विधायक इरफान ने दिया मोटरसाइकिल
    Next Article प्रधानमंत्री के रांची आगमन को लेकर तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.