Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: गहलोत अपने अखाड़े में ऐसे हुए चित, मोदी के सिर जीत का सेहरा, वसुंधरा का क्या होगा रोल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    राजस्थान: गहलोत अपने अखाड़े में ऐसे हुए चित, मोदी के सिर जीत का सेहरा, वसुंधरा का क्या होगा रोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान: गहलोत अपने अखाड़े में ऐसे हुए चित, मोदी के सिर जीत का सेहरा, वसुंधरा का क्या होगा रोल

     

    भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय के बाहर तीन दिसंबर को दिवाली और होली जैसे त्यौहार का नज़ारा दिखा.

    रविवार को जिन तीन राज्यों के वोटों की गिनती हुई उनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने साफ़ बढ़त हासिल कर ली. वहीं तेलंगाना में बाजी कांग्रेस के हाथ लगी. मिज़ोरम के चुनाव नतीजे चार तारीख़ को आएंगे.

    200 सीट वाले राज्य राजस्थान की बात की जाए वहां बीजेपी दफ़्तर के बाहर जश्न का माहौल है साथ ही नरेंद्र मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग हुई.

    राज्य में जहां बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा वहीं कांग्रेस स्थानीय नेताओं के सहारे चुनाव लड़ती दिखाई दी.

    राजस्थान में हर बार की तरह बदलाव का ‘रिवाज़’ दिखाई दिया और अशोक गहलोत इसे बदलने में नाकाम रहे.

    अशोक गहलोत अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन सीएम की अपनी कुर्सी बचाने से चूक गए.

    वे साल 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक मुख्यमंत्री रहे और 2018 में तीसरी बार राजस्थान की सत्ता पर काबिज़ हुए.

    रंग लाया मोदी पर बीजेपी का भरोसा
    जानकार बीजेपी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हैं.

    बीजेपी सभी पांच राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे के बिना चुनाव लड़ी और राज्य में वसुंधरा राजे के चेहरे को भी पीछे कर दिया.

    वरिष्ठ पत्रकार कुंजन आचार्य कहते हैं, ”साल 2018 में बीजेपी ने वसुंधरा के चेहरे को आगे किया लेकिन इस बार मोदी ने जितनी सभाएं की उसमें यही कहा, जो कुछ भी है वह कमल हैं. सभाओं में केवल मोदी या सीपी जोशी दिखे लेकिन वो(जोशी) चुनाव नहीं लड़ रहे थे. तो लोगों का भरोसा मोदी में है और वो उन्हें करिश्माई नेता समझते हैं.”

    बीजेपी की जीत पर राजन महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय अपील को एक अहम कारण तो बताते ही है लेकिन एक दूसरा पक्ष रखते हैं.

    वे कहते हैं, ”बीजेपी की मजबूत जीत का आधार उनका धार्मिक कार्ड और ध्रुवीकरण की राजनीति करना है. ऐसा नहीं है कि उनकी पार्टी में अंदरुनी कलह नहीं थी लेकिन वो उसे पाटकर जीत रहे हैं तो यही दिखाता है कि वो धर्म को राजनीति से जोड़ रहे हैं , हिंदूराष्ट्र का सपना दिखा रहे हैं और वो लोगों को मोदी से जोड़ता है.”

    वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी?

    राजस्थान में चुनावी नतीजों पर वसुंधरा राजे ने पत्रकारों से संक्षेप में बात की और पार्टी की जीत का सेहरा नरेंद्र मोदी को पहनाया.

    उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री का मंत्र था सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. ये उसकी जीत है. उनकी गारंटी की जीत है.”

    उनका कहना था, ”ये जीत हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और ये जीत हमारे अध्यक्ष नड्डा के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की जीत है.”

    इतना कहने के बाद वसुंधरा राजे ने पत्रकारों से ऑफ़ द कैमरा बात करने का निवेदन किया.

    पिछले पांच साल से वसुंधरा राजे हाशिए पर दिखाई देती हैं. वे साल 2003 से झालरापटन से विधायक हैं और दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.

    मोदी के सिर जीत का सेहरा राजस्थान: गहलोत अपने अखाड़े में ऐसे हुए चित वसुंधरा का क्या होगा रोल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के तीन राज्यों के प्रचंड बहुमत पर नरेंद्र मोदी युथ विग्रेड ने दीपोत्सव मनाई व लड्डू बांटे
    Next Article मोदी ने कहा- जनता के आगे नतमस्तक आज की हैट्रिक ने 2024 के लोकसभा चुनाव) की हैट्रिक की गारंटी दे दी है

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.