Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाम तक की सुर्खियां
    Breaking News उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड

    शाम तक की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2023Updated:November 29, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी टनल सुरंग मे फंसे पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के 6 मजदूरों के परिवार मे आज बाहर निकाले जाने पर खुशी है

    डुमरिया प्रखंड के मानिकपुर गांव से तीन मजदूर उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी टनल सुरंग से बाहर निकलने के बाद गांव मे खुशी की लहर है । इसी गांव का रविन्द्र नायक जो सुरंग मै फंसा था और बाहर निकलने के बाद उसकी पत्नी अनीता नायक बेहद खुश है और बताती है कि उसे अपने पति का इंतजार है उसने कहा घर की माली हालत है मिट्टी का मकान है और पक्का मकान के सपनों को देखते हुए उसके पति काम करने के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी गए थे

    लेकिन सुरंग में फंसने से बीते 17 दिनों से वह चिंता में थी लेकिन जैसे ही बाहर निकालने की खबर मिली और भी बाहर आ चुके हैं फोन पर उनकी बातें हुई और वह अपने पति से बात कर बहुत खुश है और भी सभी को धन्यवाद देत
    जमशेदपुर मे भाजपा द्वारा पंचायत समिति सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साकची स्थित अग्रसेन भवन मे आयोजित की गई जहाँ जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद रहे, इव दौरान जिले के तमाम पंचायत समिति सदस्यों के साथ जिला परिषद सदस्य गण एवं जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे, मुख्य रूप से आगामी चुनावों के मद्देनज़र इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जहाँ सभी ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जन सेवा करने की शपथ ली, बातचीत के क्रम मे प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा की विगत वर्ष हुए पंचायत चुनाव मे राज्य भर मे बड़ी संख्या मे भाजपा के सदस्यों ने अलग अलग पदों पर जीत हासिल की थी, और राज्य भर के 17 जिलो मे इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, उन्होने बताया की इस शिविर मे तमाम सदस्यों से उनके कार्यों की जानकारी इकठ्ठा की जा रहीं है, साथ ही पार्टी के नीति और सिद्धांतों के साथ चलकर जन सेवा के कार्यों कों कैसे पूर्ण किया जाये इसका प्रशिक्षण सभी कों दिया जा रहा है.
    रांची

    जुआ खेलने के आरोप में रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
    .रांची पुलिस लाइन में बीते शनिवार की देर रात को जुआ खेलते 14 पुलिसकर्मी समेत 20 लोग पकड़े गए थे. इस मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. बाकी के अन्य पांच पुलिसकर्मी जैप के हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई जैप के कमांडेंट करेंगे. इस मामले में एसएसपी ने बताया कि रांची जिला बल के नौ पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है.

    .चन्दन कुमार सिन्हा//एसएसपी रांची*

    जमशेदपुर से सटे पोखारी आर.वी.एस अकादमी परिसर मे दिन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की शुरुवात की गई है, यह केंद्र तमाम अत्याधुनिक लैब और प्रैक्टिकल मशीनों से लैस है जहाँ उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा तमाम छात्र ग्रहण करेंगे.

    मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत इस केंद्र का संचालन आर.वी.एस एजुकेशनल ट्रस्ट करेंगी, बता दें इस योजना के तहत वैसे छात्रों कों निशुल्क शिक्षा और तकनिकी ज्ञान प्रदान की जाती है जो किसी कारण वस अपनी शिक्षा को बिच मे ही अधूरा छोड़ चुके है, वैसे तमाम छात्रों कों इस योजना के तहत स्कील ट्रेनिंग दि जाती है जिससे वें फिर से प्रशिक्षित हो और रोजगार से जुड़ सके, इस केंद्र मे सिलाई, सीएनसी मशीन ऑपरेटिंग, ऑटोमोबाइल वयारिंग, सहायक नर्स जैसी स्कील का प्रशिक्षण दिया जायेगा, मौके पर जिला कौशल पदाधिकारी अजय कुमार एवं आर.वी.एस एजुकेशनल ट्रस्ट के एम.डी शत्रुघ्न सिंह ने कहा की इस कैम्पस को अत्याधुनिक शिक्षा उपकरनो से लैस किया गया है, छात्रों कों बेहतर से बेहतर शिक्षा कैसे मिले, इसपर विशेष ध्यान दिया गया है, केंद्र मे शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों कों रोजगार मिल सके इसको लेकर भी कई कंपनियों के साथ करार किया गया है, साथ ही जो छात्र समूह के तहत खुद का व्यापार खड़ा करना चाहेंगे उनके लिए बैंको के माध्यम से ऋण दिलवाने कों लेकर भी ट्रस्ट कार्य कर रही है, ताकि यहाँ से निकलने वाले सभी छात्र – छात्राओं कों सत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध हो सके.

    अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराधियों के अंदर खौफ पैदा करने साथ ही आम लोगों के अंदर पुलिस के विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों के साथ पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया इस दौरान जुगसलाई वासियों ने बाटा चौक के निकट पुलिस पदाधिकारी को बेहतर कार्य के लिए पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया

    अपराधिक गतिविधियों को धरसाही करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी के पैदल पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई, इसी क्रम में जुगसलाई थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई जिसमें मुख्य रूप से पुलिस कप्तान कौशल किशोर शामिल हुए इनके साथ सिटी एस पी ,ए एस पी डीएसपी जुगसलाई थाना प्रभारी पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस जवान मुख्य रूप से मौजूद थे वीर कुंवर सिंह चौक से पैदल भ्रमण करते हुए पूरे बाजार होते हुए जुगसलाई रेलवे फाटक के निकट तक पैदल भ्रमण किया गया इस दौरान बेहतर पुलिसिंग को लेकर बाटा चौक के निकट व्यापारियों ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस पदाधिकारियो का स्वागत किया, जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि अपराधिक घटनाओं को पूरी तरह से समाप्त करने, लोगों के अंदर अपराधियों का भय समाप्त करने आम लोगों और पुलिस के बीच के दूरी को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पैदल पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है जिसमें खुद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं और विभिन्न थाना क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों से रूबरू हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से तत्पर है पर आम लोगों की जिम्मेदारी बढ़ती है कि वे भी पुलिस से हिचकिचाहट दूर करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों को पुलिस के साथ साझा करें अपने घरों प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए किसी तरह की अपराधी गतिविधियों या फिर कोई गलत काम हो रहा है तो उसकी जानकारी त्वरित रूप से पुलिस को दे ताकि पुलिस उस पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सके, पुलिस अपना कार्य कर रही है आम लोगों को पुलिस का साथ देने की जरूरत है
    – कौशल किशोर एसएसपी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजदूरों के सकुशल वापसी पर सीजीपीसी ने कराया जमशेदपुर का मुँह मीठा
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सिमडेगा के कोलेबिरा में ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर सशक्त और स्वावलंबी बनने वाले लाभुकों ने मुख्यमंत्री से किया संवाद

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.