Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘बिग बॉस 17’: घर से बाहर हुए नावेद सोल, कहा-‘खूबसूरत पलों से भरा रहा शो का सफर
    Headlines सिनेमा

    ‘बिग बॉस 17’: घर से बाहर हुए नावेद सोल, कहा-‘खूबसूरत पलों से भरा रहा शो का सफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग एलिमिनेशन में यूके के इन्फ्लुएंसर नावेद सोल को बाहर का रास्ता दिखाया गया। ‘वीकेंड के वार’ पर किसी को शो से बाहर नहीं किया गया था, जिसके चलते घरवालों को लगा कि वो सुरक्षित हो गए हैं। लेकिन, बिग बॉस ने एक नई चाल चली और परफॉर्मेंस के आधार पर दिमाग के मकान वालों को पावर देते हुए एलिमिनेशन करवाया।

     

    दिमाग के मकान वालों से आर्काइव रूम में तीन ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम बताने को कहा गया, जिन्हें शो से बाहर हो जाना चाहिए था। आपस में चर्चा करने के बाद, ‘दिमाग मकान’ के कंटेस्टेंट ने तीन नाम लिए, जो रिंकू धवन, जिग्ना वोरा और नावेद सोल था। फिर, ‘बिग बॉस’ ने ‘दम मकान’ के कंटेस्टेंट्स से यह तय करने के लिए कहा कि चुने गए तीन कंटेस्टेंट्स (रिंकू धवन, जिग्ना वोरा और नावेद सोल) में से कौन घर छोड़ने का हकदार है। वे सर्वसम्मत निर्णय पर नहीं पहुंच सके, इसलिए ‘बिग बॉस’ ने कन्फेशन रूम में ‘दम मकान’ के प्रत्येक सदस्य को बुलाया और एक कंटेस्टेंट को वोट देने के लिए कहा। समर्थन की कमी के कारण, नावेद सोल को घर से बाहर कर दिया गया।

     

    अपने एविक्शन के बारे में बात करते हुए, नावेद ने कहा, “मैं भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। घर से बाहर निकलते हुए मुझे दुख हो रहा था। मैंने यहां कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ एक बॉन्ड बनाया है, क्योंकि उन्होंने भाषा की बाधा को दूर करने में हमेशा मेरा सपोर्ट किया है।” “हालांकि, घर में मेरा समय कम था, लेकिन यह खूबसूरत पलों और यादों से भरा था जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। इस अविश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना मेरे लिए गर्व की बात है।” “शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मेरी शुभकामनाएं। शायद मैं वाइल्ड कार्ड के रूप में वापस आ सकता हूं!” ‘बिग बॉस 17’ कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट में आया नया नियम, अब देर करना बॉलिंग टीम पर पड़ेगा भारी
    Next Article किसान संगठनों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे किया जाम, यह रखी मांग, सरकार को चेतावनी

    Related Posts

    जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

    May 16, 2026

    ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    May 15, 2026

    मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

    ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP पर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.