Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले कुल 1 लाख 48 हजार 554 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने हैं, अब तक 43967 घरों को जोड़ा जा चुका है, चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले कुल 1 लाख 48 हजार 554 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने हैं, अब तक 43967 घरों को जोड़ा जा चुका है, चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करें, कार्य की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान – उपायुक्त*

    जिले कुल 1 लाख 48 हजार 554 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने हैं, अब तक 43967 घरों को जोड़ा जा चुका है, चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं

    आज दिनांक 16.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान हर घर नल से जल कनेक्शन (एफएचटीसी) की स्थिति, मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा, जल जीवन मिशन, ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 1 लाख 48 हजार 554 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने है जिसमें अब तक 43967 घरों को जोड़ा जा चुका है। वहीं इस संबंध में बताया गया चरणबद्ध तरीके से नल से जल कनेक्शन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

    *सभी खराब चापानलों को दुरुस्त रखें, पेयजल की समस्या लोगों को नहीं होनी चाहिए*

    वहीं उन्होंने जिले में खराब पड़े नलकूपों को शिकायत मिलने पर अविलंब ठीक करने एवं सभी को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने का निर्देश दिया, लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।

    इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जामताड़ा जिला के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं पुस्तकालय भवनों में एफएचटीसी के तहत जलापूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजलापूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर साधारण मरम्मती कर चपाकलों को चालू करने का निर्देश जेई एवं एई को दिया गया।

    *एसबीएम जी के तहत क्रियान्वित कार्यों की हुई समीक्षा*

    एसबीएम जी के अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एसबीएम जी के तहत एसबीएम ईबीआर एवं एसएनए के तहत अंस्पेंट बैलेंस की समीक्षा की एवं निर्देश दिया कि बैलेंस शून्य करें। इसके लिए उन्होंने कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

    इसके अलावा उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस स्टेटस की समीक्षा की। जिसमे बताया गया की जिले के कुल 1071 गांवों में से 991 गांवों को ओडीएफ प्लस विलेज घोषित हो चुके हैं। जिसमे से ज्यादातर गांव 1 स्टार एस्पायरिंग है। जिसकी समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक गांवों को 1 स्टार से 3 स्टार एस्पायरिंग में कन्वर्ट करने का निर्देश दिया। वहीं 117 गांवों को 3 स्टार एस्पायरिंग में लाया गया है, उपायुक्त ने शत प्रतिशत गांवों को 3 स्टार रैंकिंग में लाने जा निर्देश दिया। वहीं इस कार्य में आ रही कठिनाइयों के बारे में उन्होंने जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    जिसके लिए एनुअल एक्शनल प्लान पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के तहत चिन्हित किए गए 6 स्थलों के बारे में पृच्छा किया। जिसमे बताया गया कि नाला एवं कुंडहित में एंट्री स्टार्ट है जबकि जामताड़ा, करमाटांड़ एवं नारायणपुर में कार्य प्रगति पर है इसके अलावा फतेहपुर में एनओसी नही मिलने के कारण कार्य शुरू नही हुआ है। उपायुक्त ने संबंधित को समस्या का त्वरित निष्पादन करते हुए कार्य प्रारंभ करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को उपायुक्त ने निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, एई, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा समाहरणालय सभागार में कृत्रिम मेधा के युग में मीडिया विषय पर सेमिनार सह परिचर्चा का हुआ आयोजन
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.