Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा दुनिया भर के दिग्गजों का जुटान, द पीओएमएस इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत होंगे 160 से अधिक पेपर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा दुनिया भर के दिग्गजों का जुटान, द पीओएमएस इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत होंगे 160 से अधिक पेपर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा दुनिया भर के दिग्गजों का जुटान, द पीओएमएस इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत होंगे 160 से अधिक पेपर

    इस साल पीओएमएस इंडिया चैप्टर कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में होगा. चार से छह दिसंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत के अलावा यूएसए, यूके, चाईना, कोलंबिया व कनाडा के करीब 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के लगभग सभी आइआइटी, आइआइएम, आइएसबी के साथ ही सभी बिजनेस स्कूल के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सतत विकास के लिए भविष्य में होने वाली परिकल्पना की थीम पर सभी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान करीब 160 पेपर प्रस्तुत की जायेगी. इस क्षेत्र में विद्वानों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही इनोवेशन के माध्यम वैश्विक स्तर पर कैसे बड़े साकारात्समक बदलाव किये जा सकते हैं, इस पर मुख्य रूप से मंथन होगा. बताया गया कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह सम्मेलन वैश्विक स्तर पर एक मंच के रूप में कार्य करता है, जिसमें
    शिक्षाविद, शोधकर्ता और व्यवसायी उत्पादन और संचालन में अंतर्दृष्टि और रणनीतियों का आदान-प्रदान करते हैं. इस बार कार्बन तटस्थता प्राप्त करने, सप्लाई चेन मैनेजमेंट में ईएसजी को बढ़ाने, सप्लाई चेन मैनेजमेंट में होने वाली क्राइसिस से निबटने के उपाय के साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से विभिन्न समस्याओं के समाधान से निबटने के तरीके पर भी चर्चा की जायेगी. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ना सिर्फ सप्लाई चैन मैनेजमेंट बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है.
    —–
    क्या होगा महत्वपूर्ण

    – कुल 160 पेपर होंगे प्रस्तुत, करीब 300 से अधिक प्रतिनिधि हो रहे हैं शामिल
    – कुल तीन पैनल डिस्कशन होंगे. जिसमें कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में होने वाले प्रयास, डीइआइ और डिजिटल सप्लाई चेन के विषय शामिल होंगे.
    – यूएसए के जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेकनोलॉजी के प्रोफेसर विनोद सिंघल रिसर्च वर्कशॉप आयोजित करेंगे.
    – कार्बन उत्सर्जन को लेकर आइटीसी के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव वेदीराज कुलकर्णी देंगे व्याख्यान
    – देश के साथ ही विदेशों के 15 अलग-अलग इंडस्ट्री के दिग्गज विभिन्न विषयों पर अपनी राय रखेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक
    Next Article तैलिक साहू महासभा का भुइयांडीह बाबूडीह क्षेत्रीय कमिटी गठित

    Related Posts

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.