Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का किया खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का किया खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का किया खुलासा

     

    जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का खुलासा किया है. जहां उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनोद कुमार चौरसिया शहर में गांजा बेचता है. उसका व्यापक नेटवर्क है. इसके बाद डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम तैयार की गई और

     

     

    इन लोगों ने छापामारी कर उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 एकता नगर से विनोद चौरसिया को गिरफ्तार किया और उसके घर के पूजा रूम में बने तहखाना और उसके कार की डिक्की से 16 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया. विनोद चौरसिया के साथ ही उसके दोनों बेटे सन्नी कुमार और रोशन चौरसिया भी गांजा का कारोबार करते थे. इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया. सन्नी चौरसिया और रोशन चौरसिया ने बताया कि वह लोग प्रमोद मल्लिक उर्फ टूटू की सहायता से गांजा बिक्री करते हैं. इस पर प्रमोद मलिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया. प्रमोद मल्लिक ने बताया कि गांजा तस्करी का मुख्य कारोबारी गंगा सिंह है. गंगा सिंह सिदगोड़ा के रहने वाले अनिल सिंह का भाई है.

     

     

    अनिल सिंह शहर का गांजा माफिया है. वह पूरे शहर में गांजा सप्लाई करता है. इस पर पुलिस ने गंगा सिंह को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग लालटांड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके बाथरूम में बने तहखाना से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया. गंगा सिंह ने बताया कि उसके काम में हुरलुंग का रहने वाला गणेश महतो और मोहन जायसवाल भी मदद करते हैं. इस पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है. सभी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं दूसरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवकों में मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू का रहने वाला सूरज कुमार प्रसाद और आजाद नगर थाना क्षेत्र के

     

    डीपासाई हरिजन बस्ती का रहने वाला विक्की कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. एससपी कौशल किशोर ने बताया कि सूरज प्रसाद के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और विक्की कुमार के पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है. उनके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर की रात गिरफ्तार किया गया था.
    कौशल किशोर (एससपी)

    जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का किया खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण से बिहार की सियासत में भूचाल
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.