Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण से बिहार की सियासत में भूचाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण से बिहार की सियासत में भूचाल

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण से बिहार की सियासत में भूचाल

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन के पैतृक गांव पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा के पचगछिया स्थित भगवती प्रांगण में आनंद मोहन के दादा और स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामबहादुर सिंह और उनके बड़े बेटे यानी आनंद मोहन के चाचा स्वतंत्रता सेनानी स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित भी किया। सीएम नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम को लेकर बिहार की सियायत गरमाई हुई है। कहा यह जा रहा है कि “ठाकुर का कुंआ” विवाद पर राजद कोटे से राज्यसभा सांसद मनोज झा की जीभ खींचने वाला बयान देने वाले आनंद मोहन राजद और लालू परिवार से दूर होते जा रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार से करीब। इसलिए सीएम नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम आज चर्चा में है।

     

     

    सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामबहादुर सिंह एवं स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आप सबने मुझे आमंत्रित किया, इसके लिए आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूं। स्व. रामबहादुर सिंह पूर्व सांसद आनंद मोहन के दादाजी थे। पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद ने मुझे इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। इनलोगों से मेरा पुराना पारिवारिक संबंध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, आनंद मोहनजी से मेरा पारिवारिक संबंध है। इनके घर हम पहले भी आते रहे हैं और इनके माताजी-पिताजी से आशीर्वाद लेते रहे हैं। आज प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के अवसर पर आकर मुझे खुशी हो रही है। कुछ लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, लेकिन हम सबको सचेत रहना है। सभी लोग नयी पीढ़ी को इतिहास के बारे में बताते रहिए और उन्हें महापुरुषों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में प्रेरित करते रहें। हम आपलोगों की सेवा करते रहेंगे। आपलोगों की समस्या के समाधान के लिए कोशिश करते रहेंगे। देश की आजादी के इतिहास को भुलाइएगा नहीं और सभी लोग मिलकर देश को आगे बढ़ाते रहिए

    ललन सिंह समेत मंत्री-विधायक भी उपस्थित रहे
    कार्यक्रम के आयोजक फ्रेंड्स ऑफ आनंद की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं मखाना की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद आनंद मोहन, पूर्व सांसद लवली आनंद, बड़े बेटे व राजद विधायक चेतन आनंद, छोटे बेटे अंशुमन आनंद, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर ठाकुर और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, विधायक पन्ना लाल पटेल, विधायक गुंजेश्वर साह, सहरसा के जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, पंचगछिया ग्राम पंचायत के मुखिया रौशन सिंह आदि उपस्थित थे। कोसी प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवदीप लांडे, सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी, सहरसा के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे।

    स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण से बिहार की सियासत में भूचाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, रामेश्वर कुमार लगातार दूसरी बार होंगे अध्यक्ष, विद्या मिश्रा और विशु सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का किया खुलासा

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.