Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजराइल का गाजा के अस्पताल पर हमला, 500 लोगों की मौत, सऊदी में 57 देशों की इमरजेंसी बैठक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजराइल का गाजा के अस्पताल पर हमला, 500 लोगों की मौत, सऊदी में 57 देशों की इमरजेंसी बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 500 लोग मारे गए. इजरायली सेना ने कहा कि अस्पताल पर फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए रॉकेट से हमला हुआ, जबकि हमास ने इसके लिए इजरायली हवाई हमले को दोषी ठहराया. जैसे ही घायलों और शरण लेने वाले अन्य लोगों से भरे अस्पताल में विस्फोट के बारे में रिपोर्टें सामने आईं, जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश ने अम्मान में बुधवार को होने वाले क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मिलना था.

     

    इस हमले के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है. अस्पताल पर हुए हमले पर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख जताया है तो वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए फिलिस्तान के चरमपंथी गुट हमास को जिम्मेदार ठहराया है. इस जंग के बाद दुनियाभर के मुसलमान इजराइल के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. गाजा पर लगातार हो रहे इजराइली हमले को लेकर सऊदी अरब ने ओआईसी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब के रिक्वेस्ट पर यह बैठक बुलाई गई है.

     

     

    जेद्दा में होने वाली इस बैठक में गाजा में इजराइल के सैन्य हमले को लेकर चर्चा होगी. मध्य पूर्व की स्थिरता और सुरक्षा को लेकर भी चर्चा होगी. दरअसल, हमास हमले के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई पूरे गाजा को तहस नहस कर दिया. बता दें कि इजराइल ने पिछले शनिवार को चेतावनी दी थी कि गाजा के लोग 24 घंटे के भीतर इस इलाके को छोड़कर कहीं और चले जाएंगे. ओआईसी ने इसकी निंदा की थी.

    57 इस्लामिक देशों के इस संगठन ने कहा था कि इजराइल को फिलिस्तीन के लोगों पर हो रहे हमले को तुरंत रोकना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसमें हस्तक्षेप करे. बता दें कि हमास के हमले के बाद इजराइल पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. इजराइली सेना गाजा में डेरा डाले हुई है. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध हमास ने शुरू किया लेकिन खत्म इसे हम करेंगे.

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर इजराइल ने गाजा पर अपने हमले को इसी तरह जारी रखा तो फिर दुनिया के मुसलमानों को कोई रोक नहीं सकता. गाजा पर बमबारी तुरंत बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ उनके अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

    बता दें कि इजराइल और हमास के बीच पिछले 11 दिनों से जंग जारी है. इसकी शुरुआत सात अक्टूबर को हुई थी. सुबह-सुबह हमास ने इजराइल के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए. हमास ने इजराइल पर करीब 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे. इसके बाद इजराइल में भी जवाबी कार्रवाई की. गाजा में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए. हमास के हमलों में इजराइल में अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, गाजा में भी 3000 से अधिक लोग मारे गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान ने फिर की ‘नापाक’ हरकत, एलओसी पर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है जवाब
    Next Article डाबर कंपनी को मिला 320.6 करोड़ रुपए भुगतान करने का नोटिस

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.