Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने फिर की ‘नापाक’ हरकत, एलओसी पर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है जवाब
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तान ने फिर की ‘नापाक’ हरकत, एलओसी पर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही है जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा. पड़ोसी देश ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है. जिसके तहत जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार शाम को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की गई. जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी रेंजर्स पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने उस वक्त जवानों पर गोलीबारी की जब बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा के नजदीक बिजली के खंभे पर लाइट ठीक कर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स के स्नाइपर्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. घायल जवानों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

     

    बता दें कि साल 2021 में 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर सीजफायर को लेकर समझौता किया गया था. इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम ​उल्लंघन का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं. उन्होंने इकबाल और खन्नौर की ओर पाकिस्तानी पोस्ट पर फायरिंग की. यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के विक्रम बीओपी के पास हुई. जहां बीएसएफ के जवान बिजली ठीक कर रहे थे वह स्थान सीमा से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी से विक्रम से करीब 1500 मीटर की दूरी पर है.

     

    बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया हो, इससे पहले 2020 में भी पाक सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की थी. तब पाकिस्तान की ओर से करीब 5,000 बार युद्धविराम उल्लंघन किया गया. जिसमें कई मौतें भी हुई और कई घर भी नष्ट हो गए. बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने अक्सर समझौते का उल्लंघन किया. 2003 में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया.

    2021 में युद्धविराम की घोषणा से पहले, पाकिस्तान ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके चलते भारतीय सीमा में कई घरों, स्कूलों, स्वास्थ्यकेंद्रों और धार्मिक स्थानों को नुकसान पहुंचा था. फरवरी 2021 में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया था कि 2018, 2019 और 2020 में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 10,752 मामले दर्ज किए गए. उन्होंने बताया कि 2018, 2019 और 2020 में जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी में 364 सुरक्षाकर्मी और 341 नागरिक घायल हुए. बता दें कि भारत पाकिस्तान के साथ 3323 किमी लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें से 221 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किमीर एलओसी का इलाका आता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवकाशी की दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 9 महिलाओं समेत 11 की मौत
    Next Article इजराइल का गाजा के अस्पताल पर हमला, 500 लोगों की मौत, सऊदी में 57 देशों की इमरजेंसी बैठक

    Related Posts

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    November 11, 2026

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    November 11, 2026

    सबूज कल्याण संघ टेल्को में धूमधाम से मनी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    सबूज कल्याण संघ टेल्को में धूमधाम से मनी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, टाटानगर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

    पप्पू सरदार ने 250 से अधिक महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, भाई-बहन के रिश्ते की पेश की मिसाल

    छठ घाटों की बदहाल व्यवस्था पर विधायक पूर्णिमा साहू नाराज, अधिकारियों को जल्द सुधार का निर्देश

    टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, निःशुल्क ‘सेवा सवारी’ सहित चार नई सुविधाएं शुरू

    कमलपुर में गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, 286 बोतल विदेशी शराब जब्त

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने हासिल किया झारखंड में पहला स्थान, स्वच्छता में बना राज्य का नंबर-1 शहर

    जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भाई दूज एवं गोवर्धन पूजा का पर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.