Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. ब्रजभूषण मिश्र होंगे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डॉ. ब्रजभूषण मिश्र होंगे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    डॉ. ब्रजभूषण मिश्र होंगे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की राष्ट्रीय प्रवर समिति और कार्य समिति की को ‘ तुलसी भवन ‘ जमशेदपुर ( झारखंड ) में हुई अत्यंत महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि भोजपुरी – हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार और समीक्षक डॉ. ब्रजभूषण मिश्र सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. ( डॉ. ) जयकान्त सिंह ‘ जय ‘ ने बताया कि सत्तर के दशक से भोजपुरी भाषा, समाज , संस्कृति, साहित्य और शिक्षा के निर्माण, उत्थान और वैश्विक पहचान के लिए सतत् सुव्यवस्थित पद्धति से कार्य करनेवाले इस संगठन का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है।

     

     

    डॉ. मिश्र उस भोजपुरी सेवी संगठन के भावी अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं जिसे पूर्व में अध्यक्ष के रूप में डॉ. उदय नारायण तिवारी, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य देवेन्द्र नाथ शर्मा, डॉ. विवेकी राय, पाण्डेय कपिल, डॉ. प्रभुनाथ सिंह, डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव आदि सरीखे विद्वानों का नेतृत्व प्राप्त हो चुका है। डॉ. मिश्र सम्मेलन के छब्बीसवें और वर्तमान अध्यक्ष संस्कृत, हिन्दी और भोजपुरी के वयोवृद्ध विद्वान साहित्यकार डॉ. हरेराम त्रिपाठी चेतन के बाद के ऐसे अध्यक्ष होंगे जो पूर्व में इस राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री भी रह चुके हैं। आगामी 16 और 17 दिसम्बर, 2023 को जमशेदपुर ( झारखंड ) में सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित सत्ताईसवें दो दिवसीय अधिवेशन में डाॅ. मिश्र को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा।

     

     

    डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव, सूर्यदेव पाठक ‘पराग’, डॉ हरेराम त्रिपाठी ‘ चेतन ‘, डॉ. महामाया प्रसाद विनोद, प्रसेनजित तिवारी, डाॅ.अजय कुमार ओझा, डॉ. संध्या सिन्हा, कनक किशोर, कुमार विरल, सुभाष यादव, गंगा प्रसाद अरुण, डॉ. सुनील कुमार पाठक, डॉ. जयकान्त सिंह ‘जय’ आदि डॉ . ओमप्रकाश राजापुरी ने डॉ. मिश्र के अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJ&K के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर, पाक नकदी और हथियार बरामद
    Next Article जमीन पर ‘बिछा’ काशी फूल, मतलब वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा का आगमन

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.