Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। वो 91 साल के हो गए है। वो देश के पहले सिख समुदाय के पीएम है। पूर्व प्रधानमंत्री को देशभर से इस मौके पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। मनमोहन सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे हैं।
    पीएम मोदी ने 91वें जन्मदिन पर दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 91वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा – “पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

     

     

    मनमोहन सिंह का जन्म
    मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह कैम्ब्रिज चले गए। यहां पढ़ने के बाद वह ऑक्सफोर्ड चले गए और फिर यहां भी हाई एजुकेशन पाई। वह अर्थशास्त्र के टीचर रहे हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकनामिक्स में प्राध्यापक भी रहे हैं। हाल ही में संसद में जब अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग प्रक्रिया हुई थी, तब मनमोहन सिंह को व्हील चेयर पर देखा गया था। इससे साफ है कि मनमोहन पर उम्र का असर दिखाई देने लगा है लेकिन उनके हौसलों में कोई कमी नहीं आई है। मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं।

     

     

    ब्रिटेन से की पढ़ाई
    मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक दो कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। वह न सिर्फ देश के एक महान राजनेता हैं, बल्कि उनकी पहचान एक बेहतरीन अर्थशास्त्री के तौर पर भी होती है। मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और फिर आगे की शिक्षा के लिए वह ब्रिटेन चले गए। ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने अर्थशास्त्र में फर्स्ट क्लास से अपनी डिग्री हासिल की। उनकी अर्थशास्त्र में खासा दिलचस्पी रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी.फिल पूरा किया।

     

     

    राजनीतिक जीवन की शुरुआत
    साल 1985 में जब राजीव गांधी की सरकार थी, तब मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर लगातार 5 सालों तक रहे। साल 1990 में वह पीएम के आर्थिक सलाहकार बने। पी वी नरसिंहराव की सरकार में मनमोहन सिंह को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। साल 1991 में उन्हें असम से राज्यसभा के लिए चुना गया। मनमोहन ने देश में आर्थिक सुधार लाने के लिए तमाम काम किए। साल 1998 और 2004 के बीच वह विपक्ष के नेता रहे और 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और फिर 22 मई 2009 को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर पीएम पद की शपथ ली। इस तरह वह लगातार दस साल तक प्रधानमंत्री रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
    Next Article जमशेदपुर : जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम समाज के लोग जुटे तैयारियों में

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.