Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से किया संवाद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से किया संवाद

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से किया संवाद

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जी20 शिखर सम्मेलन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से संवाद किया और इस वैश्विक आयोजन की सफलता का उन्हें श्रेय दिया।.

    भारत की अध्यक्षता में यहां ‘भारत मंडपम’ में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था

    3,000 लोगों ने इस संवाद कार्यक्रम में भाग लिया

    प्रधानमंत्री ने ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एक कार्यकम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इतना बड़ा और सफल आयोजन हुआ जी20 का, जिसके लिए हर तरफ से तारीफ ही तारीफ आ रही है। इसके पीछे आप सभी हैं।’’ जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर अहम योगदान देने वाले लगभग 3,000 लोगों ने इस संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सुझाव दिया कि वे अपने अनुभवों को शब्दों में बयां करें, ताकि भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए दिशानिर्देश बनाए जा सकें। मोदी ने कहा, ”मेरा आपसे अनुरोध है कि अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया जाए। यह भविष्य के आयोजनों के लिए दिशानिर्देश बनाने के काम आएगा।”

     

    ‘कॉमनवेल्थ खेलों में हुए भ्रष्टाचार से देश बदनाम हुआ’

    वहीं इस मौके पर उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा हमारे देश के सामने दो अनुभव हैं। पहला कुछ साल पहले दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेल। इसके बारे में आप किसी से भी चर्चा कीजिए। सभी के मन में केवल एक ही छवि बनती है कि इसमें जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ था। लेकिन वह एक ऐसा अवसर था जिसकी हम ब्रांडिंग कर देते, देश की पहचान बना देते, देश के सामर्थ्य को बढ़ा भी देते और देश के सामर्थ्य को दिखा भी देते, लेकिन दुर्भाग्य से वो इवेंट ऐसी चीजों में उलझ गया कि उसमें करने धरने वाले लोग भी बदनाम हुए, देश भी बदनाम हुआ और उससे देश में निराशा पैदा हुई।

     

    जी20 शिखर सम्मेलन से देश के प्रत्येक नागरिक का सीना गर्व से चौंडा हो गया। इस सम्मेलन में ऐसा सामर्थ्य था कि विश्व को उसके दर्शन कराने में हमारी सफलता थी। इससे देश में एक ऐसा विश्वास पैदा हो गया है कि ऐसे किसी भी काम को देश अच्छे से अच्छे ढंग से कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा भारत ने आज विश्व के अंदर विश्वास पैदा किया है कि मानव हित के कामों में आज भारत एक सामर्थ्य के साथ खड़ा है, संकट की हर घड़ी में वो दुनिया में पहुंचता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान देने वाले कर्मचारियों से किया संवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:पुलिस को साइबर ठगों ने नशे की गोली खिलाकर ऐसे लूटा, बेटे ने पिता का हाथ पकड़ लिया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.