Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस समारोह में विजयलक्ष्मी वेदुला को श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षिका सम्मान से सम्मानित किया गया
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची शिक्षा साहित्य

    राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस समारोह में विजयलक्ष्मी वेदुला को श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षिका सम्मान से सम्मानित किया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस समारोह में विजयलक्ष्मी वेदुला को श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षिका सम्मान से सम्मानित किया गया

     

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर एकदिवसीय ” हिन्दी शिक्षक कार्यशाला ” आयोजित की गई । जिसमें ” हिन्दी शिक्षण को प्रभावी व रुचिकर बनाना ” तथा ” हिन्दी कविता एवं कहानी ” विषय पर सत्र विशेषज्ञ श्रीमती अरुणा झा एवं डाॅ० रागिनी भूषण ने बडे़ ही सरल तरीके से समझाते हुए अपना संबोधन प्रस्तुत किया ।

     

    कार्यक्रम के दोनों सत्रों में समन्वयक की भूमिका में नगर के वरीय साहित्यकार श्री दिनेश्वर प्र. सिंह ‘ दिनेश ‘ तथा मुख्य अतिथि के रुप में समाज सेवी श्री प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे । आदरणीय दिनेश जी ने झरखण्ड सरकार से ‘झारखंड साहित्य अकादमी’ की स्थापना की पुरजोर मांग की।

     

    इस अवसर पर संस्थान द्वारा दी जाने वाली “श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान” इस वर्ष सेंट मेरीज हिन्दी उच्च विद्यालय, बिष्टुपुर की पूर्व शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी बेदुला को प्रदान किया गया । जिसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र तथा ११०००/- की नगद राशि प्रदान की गई ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद श्रीमती माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई । तत्पश्चात स्वागत वक्तव्य संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने किया । जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने की ।

     

    मौके पर न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विमल जालान , सह सचिव विद्यासागर लाभ तथा साहित्य समिति के समस्त सदस्यों सहित नगर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवंदे भारत ट्रेन का परिचालन आगामी रविवार से टाटानगर स्टेशन से प्रारंभ होगा:सांसद बिद्युत बरण महतो
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.