Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Rajasthan: बस-कार में भिड़ंत, 6 की मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और बेटे-बेटी, दो सांडों के सामने आने से हादसा
    Breaking News Headlines

    Rajasthan: बस-कार में भिड़ंत, 6 की मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और बेटे-बेटी, दो सांडों के सामने आने से हादसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में हाईवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल है. हादसा भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार देर रात 1बजे हुआ. कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे.

     

    थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार हरेंद्र सिंह (32) पुत्र हेतरात निवासी निहालगंज-धौलपुर, हरेंद्र की पत्नी ममता (30), बेटी जान्हवी (6), उसके साढू संतोष (37) पुत्र सोवरन निवासी खरगपुर धौलपुर, संतोष की पत्नी सुधा (35) और बेटे अनुज (5) की मौत हो गई.

     

     

    वहीं हरेंद्र की बड़ी बेटी आयशा (16) और 1 साल का बेटा कान्हा, संतोष का बड़ा बेटा भावेश (15) घायल हो गए. भरतपुर के राजट्रोमा अस्पताल में आयशा और भावेश का इलाज चल रहा है. कान्हा को मामूली खरोंच आई, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

    हड़ताल के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस

    थानाधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल होने के कारण एंबुलेंस नहीं आ सकी. जिसके बाद पुलिस की गाड़ी और एनएचएआई की एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

    खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे

    थानाधिकारी ने बताया कि हरेंद्र और संतोष का परिवार कार से धौलपुर से 9 सितंबर की रात खाटूश्यामजी के दर्शन करने गया था. रविवार को वे दर्शन कर लौट रहे थे. कार हरेंद्र ड्राइव कर रहा था. नेशनल हाईवे 123 पर रूपवास इलाके के खानसूरजापुर गांव के पास रोड पर सांड आ गए. इससे बेकाबू होकर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में दो सांडों की भी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हरेंद्र सिंह धौलपुर में फाइबर केबल का काम करता था, जबकि उसका साढ़ू संतोष ई-मित्र संचालक था. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई. जबकि बस का एक हिस्सा धंस गया. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम को खुलवाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राजील में जबर्दस्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात से 44 लोगों की मौत, 46 से ज्यादा लापता
    Next Article ममता ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, बाबुल सुप्रियो से पर्यटन विभाग लिया वापस, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.