Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब्दुल हमीद अमर रहें के नारों से गूंजा कालीमाटी रोड, अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत : काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    अब्दुल हमीद अमर रहें के नारों से गूंजा कालीमाटी रोड, अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत : काले

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2023Updated:September 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब्दुल हमीद अमर रहें के नारों से गूंजा कालीमाटी रोड, अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत : काले

    इस तरह के आयोजन लोगों के अंदर देश प्रेम का जज्बा भरते हैं : महेंद्र पाल सिंह

    अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर रविवार को शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा कार्यालय में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कई गणमान्यों, महिलाओं एवं युवाओं ने हिस्सा लेकर वीर अब्दुल हमीद की कुर्बानी को याद किया और नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अब्दुल हमीद जैसे वीर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। धन्य है वो मां जिसने ऐसे वीर शहीद को जन्म दिया। आजादी से लेकर अब तक शायद ही ऐसी कोई लड़ाई रही हो जब वीर जवानों ने अपनी शहादत से देश का मस्तक ऊंचा न किया हो। भविष्य में हम सभी को खासकर मेरे देश के नौवजवानों को जाति-पांति, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर देशहित में सोचना चाहिए तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है।

    महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हमारा देश विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता है। हमें एकजुट रह कर देश की सेवा में अपने को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों के अंदर देश प्रेम का जज्बा भरते हैं। ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी देश के लिए कुर्बानियां देने वाले शहीदों के बारे में जान सके।

    इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, युपी संघ के रामकेवल मिश्रा, नमन सदस्य महेश मिश्रा, मॉर्निंग वॉक ग्रुप शशिबीर राणा एवं अन्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किए संचालन धनुधर त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पप्पू राव ने किया।

    इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, वरुण कुमार, बी सिंह, राजू मारवाह, लता सिन्हा, ममता सिंह, पुतुल सिंह, मिनी सिंह, डी मनी, लख्खी कौर, ममता साहा, सविता देवी, सीता देवी, सीमा गोस्वामी, पूनम गुप्ता एवं अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन सुनवाई कार्यक्रम में आम जनता के बीच बैठ कर एक एक जनता के समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किया:मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article प्रभुनाथ सिंह ने61वां रक्तदान व 25 एसडीपी दान किया 

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.