Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर राधिकानगर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, कई गण मान्य लोग हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जमशेदपुर: श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर राधिकानगर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी, कई गण मान्य लोग हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर, श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर राधिकानगर में जन्माष्टमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।जिसमे नगर के कई गण मान्य लोग भी शामिल हुए।
    प्रातः भगवान श्री राधा कृष्ण के विग्रह का पूरे वेदोक्त मंत्रों के साथ महाभिषेक संपन्न आचार्य अखिलेश पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया ।और भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया तदुपरांत आरती और विशेष भोग अर्पण किया गया जिसमें मुख्य रूप से माखन,दही और भगवान को प्रिय पंजीरी (धनिया से तैयार किया हुआ ) भेंट किया गया।

     

     

    संध्या 7.00बजे से भजन संध्या और विशेष झांकियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक श्री कमल किशोर ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई क्षेत्र के विधायक श्री मंगल कालिंदी उपस्थित रहें ।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ मिश्र ,पार्षद डॉ परितोष सिंह,जानी मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ किरण सिंह,जुगसलाई स्वास्थ केंद्र की प्रभारी डॉ राखी श्रीवास्तव,सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर पांडे,मिशन मोदी पी एम अगेन के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडेय,कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण पांडेय,टेल्को थाना प्रभारी नरेश कुमार ,प्रवीर मुखर्जी ,क्षत्रीय महा सभा से श्रीमती चंदा सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह , लिली दास आदि उपस्थित रहें।

     

     

    श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के संस्थापक श्री एस डी त्रिपाठी ( भीमजी) ने अतिथियों का स्वागत किया ।
    पूजा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डी डी त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान के जन्मोत्सव के विभिन्न झांकियों के अतिरिक युवाओं में बढ़ते नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता के लिए भी मंच से राधिकानगर के बच्चों द्वारा नशा के दुष्परिणाम और उससे मुक्ति के लिए संघर्ष को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया जो एक अद्भुत पहल था।जिसे सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
    उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की आज इस मंदिर की महिमा हैं कि मजदूर का ये बेटा विधायक बना। कर्म और उसके प्रति समर्पण ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा ही जीवन में सफलता का मूल मंत्र हैं और आज से 4वर्ष पूर्व ये मंत्र मुझे इस मंदिर प्रांगण में मिला जब मैं विधायक नहीं था और उसी प्रेरणा से भगवान ने मुझे विधायक बना कर लोगों की सेवा करने का अवसर दिया।
    पूर्व डी एस पी कमल किशोर ने सनातन धर्म के प्रति बढ़ रही चुनौतियों के प्रति सजग रहने की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एक अप्रतिम और समृद्ध जीवन संस्कारों की जननी हैं जिसमे समरसता और सामाजिक सरोकार का अद्भुत मिश्रण हैं।ये एक मात्र धर्म हैं जो वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को पोषित करते हुए विश्व का कल्याण हो की कामना करता हैं।

     

     

    इस अवसर पर घोड़ाबांधा पंचायत की महिला समिति की अध्यक्ष चुनी गई श्रीमती रूबी ठाकुर का बस्ती बासियों की ओर से अभिनंदन और शॉल भेंटकर स्वागत विधायक मंगल कालिंदी सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने किया।
    कार्यक्रम 12.00 मध्यरात्री को भगवान के अवतार के साथ ही उनका पूजन और महा आरती साथ भोग और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ जो 2.00बजे रात्रि तक चला।
    इस बीच महिलाओं ने भी जमकर सोहर गीत पर नृत्य कर जश्न मनाया ।कार्यक्रम का संचालन रंजय मणि त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर वकील सिंह जी ने किया ।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में घोड़ाबांधा पंचायत के उप मुखिया अजय ठाकुर,चंदेश्वरी प्रसाद सिंह,प्रवीण तिवारी,राजेश नंदी,उपेंद्र कुमार पांडेय,महेंद्र महतो,राजकिशोर दूबे,अनुपम सिंह,अविनाश सिंह ,अमित कुमार,नवीन मिश्र ,तूफान सिंह,सन्नी कुमार,सुनील पांडेय,राजेंद्र राय,राकेश चौधरी,चुलबुल जी,जोगी ,दिलीप दास आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार नगर निकायों में डेंगू लार्वा जांच को लेकर चलाया जा रहा सघन जांच अभियान
    Next Article बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत सौंपे मांग पत्र

    Related Posts

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    October 21, 2026

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    October 21, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो

    शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.