Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला डीसी ने हरी झंडी दिखा पोषण रथ को किया रवाना “कहा सबके सहयोग से ही जिला होगा कुपोषण मुक्त
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरायकेला डीसी ने हरी झंडी दिखा पोषण रथ को किया रवाना “कहा सबके सहयोग से ही जिला होगा कुपोषण मुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला डीसी ने हरी झंडी दिखा पोषण रथ को किया रवाना

    कहा सबके सहयोग से ही जिला होगा कुपोषण मुक्त

    इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी दी जाएगी जानकारी

    सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को दो पोषण जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर पूरे जिले में भ्रमण हेतु रवाना किया. जिले भर में प्रचार प्रसार कर जागरूकता हेतु इस रथ को रवाना किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर भी मौजूद रहीं.

     

     

     

    इस दौरान उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने पोषण सप्ताह के तहत हस्ताक्षर भी किया. कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी कर्मी एवं आम जनमानस को पोषण अभियान 2023 में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सही पोषण, पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करने का शपथ दिलाया गया. उपायुक्त ने कहा रवाना किए गए दो जागरूकता वाहन के माध्यम से  30 सितंबर तक सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र के टोला मोहल्ला में रथ के माध्यम से टीकाकरण, खान पान, पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं साफ सफाई, डायरिया एवं एनीमिया से बचाव की सावधानियों पर विशेष जानकारी दी जाएगी.

     

     

     

    साथ ही गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखने की जानकारियों से अवगत कराएंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां कुपोषण की समस्या ज्यादा आती हैं. वहां बच्चों का पहला स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र होते हैं. ऐसे में वहां आने वाली गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं का उचित पोषण एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है. उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण का सामना करने के लिए कोई बाहर की चीजें खाने की जरूरत नहीं है.
    उपायुक्त ने कुपोषण के विरुद्ध इस लड़ाई में जीत की शुभकामना दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडुमरी का महासंग्राम LIVE
    Next Article भारतीय जनतंत्र मोर्चा का जन समस्या को लेकर विशाल प्रदर्शन

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.