Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चे सहित चार लोगों की डूबने से मौत
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चे सहित चार लोगों की डूबने से मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चे सहित चार लोगों की डूबने से मौत
    दुर्ग. छत्तीगसढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा हो गया है. अंजोरा से दुर्ग लौट रही बोलेरो पिकअप वाहन शिवनाथ नदी में जा गिरी. पिकअप में चार लोग सवार थे, जिसमें एक पुरुष, एक महिला तथा दो लड़कियां हैं. एसडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबी कार को बाहर निकाल लिया है.

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार संभवत: बोरसी दुर्ग का रहने वाला है, जो देर रात अंजोरा ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था. मृतक का नाम ललित साहू बताया जा रहा है. परिवार के लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे.

     

     

     

    शिवनाथ नदी के पुराने पुल से कार नदी में गिरी

    दरअसल, यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार नदी में गिर गई द्य घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. एसडीआरएफ की टीम रात से नदी में डूबी कार की तलाश में जुटी हुई थी. दूसरे दिन बुधवार की सुबह घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला.

     

     

     

    पुलिस का कहना है कि मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात दुर्ग के पुराने पुल से पिकअप क्रमांक- सीजी-07 सीएन-0860 शिवनाथ नदी में गिर गई. एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को सुबह करीब 11 बजे बाहर निकाल लिया. कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है. जिसमें एक की पहचान बोरसी दुर्ग निवासी ललित साहू के रूप में हुई है. कार में एक महिला और दो बच्चियां भी सवार थी. पुलिस इनकी पतासाजी का प्रयास कर रही है. कार से अंजोरा से दुर्ग की ओर आ रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार पर प्रहार लगातार: मुख्यमंत्री ने कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध पी.ई.दर्ज करने की दी अनुमति
    Next Article उदयनिधि और प्रियांक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.