Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सनातन धर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे का विवादित बयान, कहा- “जो धर्म इंसानों जैसा “
    Breaking News Headlines राजनीति

    सनातन धर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे का विवादित बयान, कहा- “जो धर्म इंसानों जैसा “

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सनातन धर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे का विवादित बयान, कहा- ‘जो धर्म इंसानों जैसा…’
    तमिलनाडु के सीएम के बेटे और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर विवाद जारी है। सत्ताधारी बीजेपी लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमलावर है। वही पूरी इंडिया गठबंधन अब तक इस मामले पर चुप थी। लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मिनिस्टर प्रियांक खड़गे की प्रतिक्रिया आई है।

     

     

    जो उन्होंने उदयनिधि के समर्थन में देते हुए कहा कि कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता वह धर्म नहीं है। जूनियर खरगे के इस बयान से ये विवाद आर भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
    बेंगलुरु में आज प्रियांक खड़गे ने कहा, “कोई भी धर्म जो समानता को बढ़ावा नहीं देता है या यह सुनिश्चित नहीं करता है कि आपको इंसान होने का सम्मान मिले, वह मेरे अनुसार धर्म नहीं है… कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता है या आपके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करता है वह बीमारी के समान है।”

     

     

     

    उदयनिधि स्टालिन के किस बयान पर विवाद हो रहा है

    कल तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि ने “सनातन उन्मूलन” सम्मेलन में कहा था, ‘सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू-राबड़ी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से लौटने के बाद हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे
    Next Article टाटा स्टील और ट्यूब्स के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस देने का किया ऐलान

    Related Posts

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.