Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाडंगी के ट्वीट का असर : 31 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को कोल्हान विश्वविद्यालय ने किया स्थगित, सूचना जारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    कुणाल षाडंगी के ट्वीट का असर : 31 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को कोल्हान विश्वविद्यालय ने किया स्थगित, सूचना जारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2023Updated:August 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुणाल षाडंगी के ट्वीट का असर : 31 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को कोल्हान विश्वविद्यालय ने किया स्थगित, सूचना जारी

    कोल्हन विश्वविद्यालय ने रक्षाबंधन की छुट्टी में तब्दीली कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार अपराह्न को अधिसूचना जारी करते हुए यह बताया है कि रक्षाबंधन की छुट्टी 30 के बजाय अब 31 अगस्त को रहेगी। साथ ही 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अधिसूचना में बताया गया है की परीक्षाओं की अगली तिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से बाद में घोषित की जाएगी।

    मालूम हो की छुट्टी को बदलने को लेकर पूर्व विधायक सह बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति सह प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार से मांगी थी। वहीं राजभवन तथा झारखंड सीएमओ के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए ट्वीट किया था। ट्वीट में कुणाल ने लिखा था की 31 अगस्त यानी की रक्षाबंधन के दिन केयू ने एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर सहित कई अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित कर रखा है। यह विचारणीय है। उन्होंने परीक्षाओं को स्थगित करने की माँग की थी। भाजपा प्रवक्ता कुणाल की ट्वीट के महज 3 घंटों के अंदर कोल्हान विश्व विद्यालय प्रशासन ने संबंधित आदेश जारी कर दिया है। कुलपति के निर्देशानुसार विवि के कुलसचिव ने संबंधित कार्यालय आदेश निर्गत किया है। मालूम हो की कुणाल षाडंगी केयू के सीनेट सदस्य भी हैं।

    उधर जमशेदपुर के निजी स्कूलों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई प्राइवेट स्कूलों में रक्षाबंधन के दिन (31 अगस्त) परीक्षाएं निर्धारित है। ऐसे में अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में भी प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। वहीं कुणाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से उचित संज्ञान लेकर संबंधित आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया है। हालांकि अब तक शहर के निजी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी को बदलने को लेकर अब तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक उपायुक्त के माध्यम से सूचना जारी हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमलनाथ का भाजपा पर हमला कहा- जनता जल्द ही आशीर्वाद यात्रा को बर्बाद यात्रा में बदल देगी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.