Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमलनाथ का भाजपा पर हमला कहा- जनता जल्द ही आशीर्वाद यात्रा को बर्बाद यात्रा में बदल देगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कमलनाथ का भाजपा पर हमला कहा- जनता जल्द ही आशीर्वाद यात्रा को बर्बाद यात्रा में बदल देगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोपाल. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्राओं पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के ‘शाहों’ ने ही यात्रा को पांच भागों में बांटकर पंचनामा कर दिया है।

     

    ज्ञात हो कि भाजपा आगामी तीन सितंबर से पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। बीते वर्षों में भाजपा ने एक ही जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है, इसको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हमला बोला है। वहीं भाजपा ने यात्रा को हर क्षेत्र में ले जाने के मकसद से एक नहीं पांच यात्राओं की बात कही। यह यात्रा कम दिन में पूरी होगी और पार्टी की सभी क्षेत्रों में पहुॅच होगी।

    कमलनाथ ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, “मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काठ की हांडी को बार-बार चढ़ाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव से 2018 में पहले शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी, जिसका स्वागत मध्य प्रदेश की जनता ने पत्थर फेंक कर किया था। जनता ने आशीर्वाद की जगह ऐसा अभिशाप दिया कि यात्रा को बीच रास्ते में ही बंद करना पड़ा था।”

    उन्‍होंने आगे कहा, इस बार दिल्ली के ‘शाहों’ ने खुद ही यात्रा को पांच हिस्सों में बांटकर इसका पंचनामा कर दिया है। इस तरह यह आशीर्वाद यात्रा टुकड़े-टुकड़े यात्रा में बदल गई है और जनता जल्द ही इसे आशीर्वाद की जगह बर्बाद यात्रा में बदल देगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन की नई चाल: जारी किया नया मैप, फिर अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा
    Next Article कुणाल षाडंगी के ट्वीट का असर : 31 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को कोल्हान विश्वविद्यालय ने किया स्थगित, सूचना जारी

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    May 27, 2025

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    May 27, 2025

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    May 27, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा

    उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.