Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधी माफियाओं को खत्म करके ही दम लेंगे: पप्पू यादव
    Breaking News बिहार

    अपराधी माफियाओं को खत्म करके ही दम लेंगे: पप्पू यादव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोतीहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

    मोतिहारी ,बिहार :चम्पारण में लगातार हो रही हत्या ,बलात्कार,लूट और डकैती की घटना के विरोध में जन अधिकार पार्टी (लोक) द्वारा आहूत मोतिहारी को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सभी दुकानो को बन्द कराकर सफल बनाया , बंदी का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी (लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव कर रहे थे ,इस दौरान पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि कब तक महात्मा गांधी की धरती चंपारण/मोतिहारी रक्तरंजित होती रहेगी? एक के बाद एक हत्याओं का दौर यहां जारी है। आज चंपारण की धरती का क्रिमिनलाइजेशन हो गया है। अपराधियों के तांडव से अक्सर लोगों की हत्या होती है और मुझे बार-बार यहां आना होता है। ऐसा लगने लगा है कि अब मैं यहां ही घर बना लूं। श्री यादव ने कहा कि चकिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संवेदक राजीव कुमार जी की हत्या बीते दिनों अपराधियों ने सिर्फ इसलिए कर दी कि उन्होंने टेंडर डाला। आखिर लोग यहां जिए तो कैसे? जब प्रशासन और नेता कायर हो जाए तो लोकतंत्र में समाज को बचाने का विकल्प ही क्या बच जाता है। लेकिन हमें इंसानियत के नाते जिंदा रहना होगा और इन अपराधियों से संघर्ष करना होगा। हमने डिग्री से मिलकर गांधी की धरती को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करने का आग्रह किया, जब चम्पारण रक्तरंजीत से नही बचा तो हमारे पास एक ही विकल्प बचा की माफिया और अपराधियों के खिलाफ न्याय के लिए मोतिहारी को बंद किया जाए हम सरकार से भी मांग करते हैं कि क्रिमिनलाइजेशन के शिकार मोतिहारी को अपराधियों से आजाद करने के लिए कठोर नीति अपनाए। जाप सुप्रिमो पप्पू यादव ने कहा कि बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को एक पल भी जीने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। सरकार इसके लिए अलग से कोर्ट का गठन करे और उन्हें सजा दिलाने का काम करे उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार संघर्ष होगी जरूरत पड़ी तो चम्पारण से पटना तक पदयात्रा करूँगा।जाप के प्रदेश प्रधानमहासचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि देश में अपराधी, नेता, अधिकारी दलाल और माफिया के नेक्सेस से आम जनता त्रस्त है। महिलाओं पर लगातार हिंसा हो रहे हैं। जाप के प्रदेश महासचिव अंकुश कुमार सिंह ने कहा कि बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रही हैं। मणिपुर हो या मुज़फ़्फ़रपुर हो या मधुबन, हर जगह भेड़िए की शक्ल में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए शासन-प्रशासन के वरीय लोग लगे रहते हैं। जाप के प्रदेश सचिव धीरज सिंह ने कहा कि चम्पारण को प्रशासन ने मजाक बना दिया है पुलिस लोगो की सुरक्षा करने के बजाय अपराधी और माफियाओं के साथ साठ गाँठ कर पैसा कमाने में लगी है आय दिन किसी की भी हत्या हो जा रही है। जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी मस्त है और प्रशासन शराब और जमीन माफियाओं के गोद मे बैठी है ,मधुबन के छात्र लक्ष्य की हत्या आखिर किस वजह से हुई ? कौन है उसके हत्यारे? आज तक प्रशासन उसका पता नही लगा सकी आज भी उसके परिवार के लोग हत्या का कारण जानने को बेचैन है , छात्र नेता श्री सिंह ने कहा कि चम्पारण में न छात्र,न युवा, न किसान, न व्यवसायी सुरक्षित है कब किसकी हत्या हो जाये इसकी कोई गरांटी नही है चम्पारण के लोग भय में जीने को मजबूर है ,छात्र नेता आकाश सिंह ने कहा कि चम्पारण को अपराध और अपराधियों से मुक्ति दिला के ही यह संघर्ष रुकेगा।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन प्रधान प्रदेश प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह प्रदेश महासचिव सा जिला प्रभारी आनंद सिंह प्रदेश महासचिव अंकुश कुमार सिंह शाहपुर प्रत्याशी पिपरा विधानसभा प्रदेश महासचिव श्री मुख्तार प्रसाद गुप्ता प्रदेश सचिव धीरज सिंह प्रदेश सचिव बिट्टू दुबे इस कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता जिला अध्यक्ष पवन सिंह जिला प्रधान महासचिव करनल संजीव जी कचहरी यूथ अध्यक्ष रौनक त्यागी युवा शक्ति अध्यक्ष मणि भूषण यादव, त्रिभुज छात्र प्रमंडल अध्यक्ष आकाश सिंह राठौड़ ,छात्र जिलाध्यक्ष पुन्नू सिंह, पप्पू यादव,प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव प्रिंस सिंह अभिषेक शर्मा प्रखंड अध्यक्ष गयासुद्दीन आलम, युवा प्रदेश महासचिव नूरैन आलम सहित हजारों की संख्या में पार्टी के समर्पित कर्ज करता इस आंदोलन को सफल और मोतिहारी की संपूर्ण बंदडी में काफी सराहनीय योगदान दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन के आखिरी सोमवारी को लेकर भक्तों के सेवा के लिए तैयारी पुरी हजारों श्रद्धालु करेंगें जलाभिषेक
    Next Article पासोपुर गांव में हुई चोरी जेवरात और नगदी लेकर भागे।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.