ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रजौली (नवादा) शनिवार कि देर रात्रि में करीब 11:45 बजे पटना-रांची एनएच 20 हरदिया मोड़ के बजरंगबली मंदिर के समीप एक डिजायर गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा।जिससे पांच ब्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने घटना कि सूचना रजौली थाना को दी गई। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर आनन-फानन में सभी घायल ब्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डुयूटी में तैनात चिकित्सक नीरज कुमार गुप्ता ने गंभीर हालत में सभी लोगों का इलाज किया। घायल ब्यक्ति की पहचान जहाँगीरपुर निवासी महेंद्र यादव,गौरव कुमार,रामाशीष यादव,पिंटू कुमार,महेश यादव के रूप में हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डिजायर पर सवार सभी ब्यक्ति रांची से आ रहे थे।आने के क्रम में हरदिया मोड़ के बजरंगली मंदिर के समीप कोडरमा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा।जिससे पांच ब्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

