Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोतीहारी में अपराध और अपराधी बेलगाम : अभिजीत सिंह
    Breaking News बिहार

    मोतीहारी में अपराध और अपराधी बेलगाम : अभिजीत सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    : बंदी को सफल बनाने को लेकर निकाली गई मसाल जुलूस

    मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

    मोतिहारी :जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में जन अधिकार पार्टी पूर्वी चंपारण ने जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में आगामी 27 अगस्त को मोतिहारी बंद करने का घोषणा किया है। 27 अगस्त को बंदी को सफल बनाने को लेकर जाप के प्रदेश प्रधान महासचिव अभिजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व संध्या जाप के द्वारा मसाल जुलूस निकल गया। मसाल जुलूस शहर के ज्ञान बाबू चौक से मेन रोड होते हुए शहर के गांधी चौक तक निकाली गई , मसाल जुलूस में शामिल जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा की जिले में लगातार हो रही अपराधी घटनाओं के बाद शांतिप्रिय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है जिले के पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है।लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है. इसे रोक पाने में सरकार और स्थानीय प्रशासन फेल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में आम लोग सुरक्षित नहीं हैं. सिर्फ भ्रष्ट पदाधिकारी, नेता और माफिया ही सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार हत्या, लूट , और बलात्कार की घटनाएं हुई है उससे यह साफ प्रतीत होता है कि बापू की कर्म भूमि चंपारण अब अपराध एवं अपराधियों का गढ़ बन चुका है जिस पर ना तो सरकार लगाम लगा पा रही है और ना ही स्थानीय जिला प्रशासन। अपराधियों के खिलाफ यह लड़ाई चंपारण में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में यह बंदी है। आज के समय में बापू की कर्मभूमि चंपारण अपराध एवं अपराधियों की यूनिवर्सिटी बन गई है। मसाल जुलूस के दौरान जाप नेता अभिजीत सिंह ने तमाम मोतिहारी के नागरिकों से निवेदन किया है कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर जो 27 तारीख को बंदी है उसमें अपना समर्थन दें और अपने अपने दुकानों को बंद रखें और अपराधियों से ,डकैतों से , हत्यारों से एवं भ्रष्टाचार्यों से इस लड़ाई में जन अधिकार का साथ दें । इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि मोतिहारी बंदी को सफल बनाने जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव का मोतिहारी में आगमन होगा।मसाल जुलूस में प्रदेश महासचिव मुख्तार प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव धीरज सिंह , अंकुश सिंह , पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह , तिरहुत प्रमंडल छात्र अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, लक्ष्य सिंह, पुन्नू सिंह , प्रिंस सिंह , अभिषेक सिंह , प्रिंस मिश्रा , विक्की तिवारी , मुकेश यादव के साथ जन अधिकार पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल – भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी प्रदीप कुमार नायक को नियुक्त किया गया ।
    Next Article लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत लेंगुरा पंचायत में डोर टू डोर उठाए जाएंगे कचरा संसद ने दिखाई हरी झंडी।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.