मधुबनी ,बिहार : ” नेपाल और भारत मिलकर चले, विश्व सारा आगे बढ़े” मूल नारा के साथ नेपाल और भारत दोनों देशों के जनताओं के हक – अधिकार व मान सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत एक मात्र संगठन नेपाल-भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रदीप कुमार नायक को नियुक्त किया गया हैं। हुआ यूं कि नेपाल कि राजधानी काठमांडू में 26 अगस्त शनिवार को नेपाल -भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के पदाधिकारी, सदस्य एवं नेताओं की एक अति आवश्यक बैठक फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष मधुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्व सम्मति से स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार, प्रदीप कुमार नायक को नेपाल -भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी नियुक्त किया गया lस्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार, तथा नेपाल -भारत डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी प्रदीप कुमार नायक कहते हैं कि नेपाल और भारत का सम्बन्ध रामायण काल से ही चलते आ रही हैं l दोनों देशों के बीच रोटी -बेटी का सम्बन्ध हैं l भले ही राजनितिक रूप से भारत और नेपाल दो राष्ट्र हैं, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर दोनों एक राष्ट्र हैं l भारत और नेपाल के बीच सम्बन्ध और प्रगाड़ हो, इसके लिए नेपाल -भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम अत्यधिक अच्छी भूमिका निभा सकती हैं l उन्होंने कहाँ कि हम नेपाल और भारत के बीच का संबंधों को और अधिक उचाईयों तक पहुँचाना चाहते हैं कि नेपल और भारत के बीच का सम्बन्ध बहु आयामिक होना चाहिए l भारत और नेपाल के साथ समूचा विश्व को हम शान्ति के मार्ग पर ले जाना चाहते हैं l मै फोरम के माध्यम से दोनों देशों के बीच सामंजस्य और भाईचारे की भावना को हर वक़्त जगाने का प्रयास करूँगा।यहाँ बताते चले कि एम. कॉम. प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, पिछले पैतिस वर्षो से अधिक समय से स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रदीप कुमार नायक द्वारा सैकड़ो हिन्दी, मैथिली और नेपाली पत्र -पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के अलावे चैनलों में प्रकाशित सरकार, समाज, पत्रकार, नेताओं के उल्लेखनीय कतिपय कमियों को उजागर करने वाले तथा अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, शोषक, कुप्रथा, अंधविश्वास, धर्म के नाम पर शोषण करने वाले समाचार, आर्टिकल तथा आलेख में यथार्थ से जन सामान्य को अवगत कराने के अपने दायित्व का निर्वाहन किया हैं।स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार, प्रदीप कुमार नायक को नेपाल -भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी नियुक्त किए जाने के अवसर पर फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष मधुरेंद्र चौधरी, महासचिव विमला थापा, संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता, हिन्दी भाषा अभियान के संस्थापक तथा मधेशवादी नेता रमन पाण्डेय ने उन्हें उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामना व्यक्त किया हैं l
लेखक – स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं, समाचार पत्र एवं चैनलों में अपनी योगदान दे रहें है!

