Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वृक्षारोपण कर हुआ ग्रीन संडे अभियान का शुभारंभ
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    वृक्षारोपण कर हुआ ग्रीन संडे अभियान का शुभारंभ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 27, 2023Updated:August 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    भगवानपुर ,बेगूसराय :रविवार को ऐतिहासिक दुलारपुर मठ के प्राँगण में आयोजित समारोह में पर्यावरण एवं जल जीवन के संरक्षण के उद्देश्य को लेकर महत्वाकांक्षी ग्रीन संडे अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद, थानाध्यक्ष तेघड़ा संजय कुमार एवं महंथ प्रणव भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा वृक्षारोपण कर किया। मौके पर अतिथियों के द्वारा आम, नारियल और महोगनी के साथ तुलसी वाटिका का निर्माण कर तुलसी के पौधे भी लगाये गये। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि ग्रीन संडे अभियान की शुरूआत एक अच्छी पहल है। इससे पर्यावरण एवं जल जीवन के संरक्षण में काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने इस अभियान में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र मोहन प्रसाद ने कहा कि तुलसी और नीम औषधीय पौधे हैं जिनके उपयोग से कई तरह की बीमारियों से रक्षा हो सकती है। उन्होंने ग्रीन संडे अभियान को सतत चलाने एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने तुलसी, नीम, पीपल सहित अन्य पेड़ पौधे के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा कि पेड़ पौधे जीवन के अस्तित्व की रक्षा के लिये काफी महत्वपूर्ण है। अभियान के संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि यह सतत चलने वाला अभियान है तथा इसके तहत तुलसी वाटिका और नीम कॉरिडोर का निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण योजनायें शामिल है। सभा की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद सच्चिदानंद पाठक ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन करते हुये मुखिया महंथ प्रणव भारती ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। सभा को जदयू नेत्री रीना चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी कुमारी, फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप, राकेश कुमार महंथ आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों को चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर राम दिनेश चौधरी, विश्वनाथ यादव, पंसस महेन्द्र ठाकुर, ब्रह्मदेव पासवान, सरोज पासवान, सरोज कुमार चौधरी, राजीव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने नाम बदल-बदल कर लोगों की जमीन को लूटा, हेरा-फेरी किया: बाबूलाल मरांडी
    Next Article नेपाल – भारत वर्ल्ड डेवलपमेंट फोरम के अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रमुख प्रभारी प्रदीप कुमार नायक को नियुक्त किया गया ।

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.