Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए आहूत की गई बैठक ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए आहूत की गई बैठक ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा (बिहार ब्यूरो चीफ राष्ट्र संवाद)
    बेगूसराय : शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2023 के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त गाईडलाईन के आलोक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु उपस्थित पदाधिकारियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ
    विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुनंदा कुमारी प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, संजीत कुमार
    निदेशक डी०आर०डी०ए० प्रभाकर कुमार जिला खेल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सहित ख्याति प्राप्त कलाकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।बैठक के क्रम में उप विकास आयुक्त ने जिलास्तरीय युवा उत्सव – 2023 के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय कर कार्य करने तथा अधिकाधिक कलाकारों के भागीदारी सुनिश्चित
    करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन वस्तुतः राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्श एवं चाक्षुष कला संबंधी युवा कलाकारों के कला को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है
    इसलिए आवश्यक है कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान उन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट हेतु निर्धारित स्थल दिनकर कला भवन में ध्वनि, साज-सज्जा, कुर्सी – टेबुल एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के साथ-साथ आयोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।बैठक के क्रम यह भी बताया गया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सारण, छपरा में सितम्बर, 2023 के तृतीय सप्ताह में किया जाना है। प्रस्तावित राज्यस्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के मद्देनजर बेगूसराय जिला में उत्कृष्ट कलाकारों के चयन हेतु दिनकर कला भवन, बेगूसराय में 11-13 सितंबर, 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया तथा इसी कड़ी में जिलास्तरीय युवा उत्सव अंतर्गत प्रदर्श एवं चाक्षुष कला के विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के निबंधन हेतु दिनांक 25 अगस्त, 2023 से 05 सितम्बर,
    2023 तक सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय शिक्षा विभाग, बेगूसराय में आवेदन लिए जाने का निर्णय लिया गया। इस।दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निदेश दिया कि निबंधन तिथि तक प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा, ऑन स्पॉट कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने जिलास्तरीय युवा उत्सव – 2023 के आयोजनार्थ संपूर्ण कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर की अध्यक्षता में समिति के गठन का निर्देश दिया जिसमें उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा एवं प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों को भी
    शामिल करने का निर्देश दिया। प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा सुश्री सुनंदा कुमारी ने बताया कि युवा उत्सव (जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर) हेतु प्रतियोगिता वर्ग का मापदंड निर्धारित है। इसका निर्धारण राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भारत सरकार से किया गया है। युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में 15-35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही समूह गायन में संगत कलाकार सहित 10 कलाकार समूह लोकनृत्य में संगत कलाकार सहित कुल 20 कलाकार, एकांकी नाटक (हिन्दी) में अधिकतम 12 कलाकार, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति एकल होगी तथा संगत कलाकार सहित अधिकतम 05 कलाकार, शास्त्रीय गायन (एकल प्रस्तुति) हेतु संगत कलाकार सहित 03 सदस्य आदि का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय युवा उत्सव – 2023 के संबंध में विशेष जानकारी जिला सामान्य शाखा, बेगूसराय अथवा निबंधन स्थल यथा सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय, शिक्षा विभाग, बेगूसराय से प्राप्त की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यपालक पदाधिकारी सुरेश बाबू रिवाइटल की गोली खाईए और कानून एवं संविधान की रक्षा कीजिये – विकास सिंह
    Next Article जमशेदपुर: बिना लग्न के प्रेमी जोड़ों ने की दुबारा शादी

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.