चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर,बेगूसराय:।भूमि विवाद से संबंधित मामलों को निपटाने हेतू शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी वीणा भारती व थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गयाl जनता दरबार में सीओ ने पक्षकारों की समस्या को बारी बारी सुनी और मामले का निष्पादन किया ।इस संबंध में सीओ वीणा भारती ने बताई कि आज के जनता दरबार में पूर्व से लंबित 11 मामलों में 2 मामलों का निष्पादन किया गया वहीं 2 नये मामले भी जनता दरबार में आये। शेष बचे मामलों से संबंधित पक्षों को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। मौके पर राजस्व पदाधिकारी अनुराधा कुमारी ,राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती , पंकज कुमार सहनी,गोपाल कुमार,दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

